< Back
विदेश
बांग्लादेश में भारत के नए उच्चायुक्त नियुक्त, दोरईस्वामी को मिली जिम्मेदारी
विदेश

बांग्लादेश में भारत के नए उच्चायुक्त नियुक्त, दोरईस्वामी को मिली जिम्मेदारी

Swadesh News
|
14 Aug 2020 2:18 AM IST

नई दिल्ली। भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विक्रम कुमार दोरईस्वामी को बांग्लादेश में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है।


विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी। वर्तमान में दोरईस्वामी विदेश मंत्रालय के दिल्ली स्थित मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय संगठन और शिखर सम्मेलन से जुड़े मामलों के अतिरिक्त सचिव इंचार्ज हैं।

वह जल्द ही ढाका जाकर अपना कार्यभार संभाल लेंगे। वह इससे पहले रिपब्लिक ऑफ कोरिया में भारत के राजदूत रहे और बाद में उन्हें उज्बेकिस्तान भेजा गया था। 1996 में भारतीय विदेश सेवा में कार्यरत होने से पहले एक पत्रकार के तौर पर कार्य करते थे।

Related Tags :
Similar Posts