< Back
विदेश
मार्शल लॉ लागू होने के बाद सड़कों पर उतरें लोग, जनता से मांफी मांग रक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफ़ा
विदेश

South Korea News: मार्शल लॉ लागू होने के बाद सड़कों पर उतरें लोग, जनता से मांफी मांग रक्षा मंत्री ने दिया इस्तीफ़ा

Swadesh Editor
|
4 Dec 2024 9:15 PM IST

South Korea News: मंगलवार को साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ने देश में मार्शल लॉ लागू कर दिया था।

South Korea News: साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ने बीते दिन यानी मंगलवार को देश में मार्शल लॉ लागू किया था जिसके बाद कोरिया में भयंकर विरोध प्रदर्शन हुआ। विपक्षी पार्टियों ने सरकार के खिलाफ हमला बोल दिया। जिसके बाद नेशल असेम्बली की मीटिंग हुई जिसमे उन्हें कुछ ही घंटों बाद अपना फैसला बदलना पड़ा। बता दें कि वहां के राष्ट्रपति द्वारा मार्शल लॉ लागू करने के बाद जनता सड़कों पर उतर आई। और राष्ट्रपति से इस्तीफे की मांग करने लगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कल से ही साउथ कोरिया में बवाल जारी है।

मंगलवार को जैसे ही राष्ट्रपति ने मार्शल लॉ लगाया तुरंत नेशनल असेंबली ने वोटिंग के जरिए उन्हें अपना फैसला पलटने पर मजबूर कर दिया। बता दें कि राष्ट्रपति के इस फैसले के बाद विपक्षी दल ने बुधवार को राष्ट्रपति पद से तत्काल इस्तीफे की मांग भी की है। बता दें कि विपक्ष ने सरकार को चुनौती दी है कि अगर वो अपना पद नहीं छोड़ेंगे तो उन्हें महाभियोग का सामना करना पड़ेगा। इन सब मामलों के बीच साउथ कोरिया के रक्षा मंत्री किम योंग-ह्यून ने जनता से माफी मांगते हुए अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है।

राष्ट्रपति ने पत्नी और खुद को बचाने के लिए लगाया मार्शल लॉ

साउथ अफ्रीका में राष्टपति के मार्शल लॉ लगाने के बाद लेबर यूनियन ने सामूहिक हड़ताल का ऐलान कर दिया। जिसके बाद आज यानी बुधवार को कोरिया की जनता सड़कों पर उतर आई। लोगों ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति ने अपनी पत्नी और खुद को बचाने के लिए मार्शल लॉ लगाने का प्रयास किया है।

Similar Posts