< Back
विदेश
India Day Parade में शामिल हुईं जैकलीन और सामंथा,  NewYork की सड़कों पर लहराया तिरंगा
विदेश

India Day Parade में शामिल हुईं जैकलीन और सामंथा, NewYork की सड़कों पर लहराया तिरंगा

Prashant Parihar
|
21 Aug 2023 2:41 PM IST

न्यूयॉर्क। भारतीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को व्यापक रूप देते हुए न्यूयॉर्क की सड़कों पर आन, बान, शान के साथ भारतीय राष्ट्रध्वज तिरंगा लहराया गया। 41वीं इंडिया डे परेड में आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर के साथ अभिनेत्रियां सामंथा रूथ प्रभु और जैकलिन फर्नांडिज भी शामिल हुईं।

न्यूयॉर्क की 38वीं स्ट्रीट और मेडिसन एवेन्यू से शुरू हुई इंडिया डे परेड में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों की विशाल झांकियां शामिल हुईं। न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम सहित बड़ी संख्या में अमेरिकी इस परेड का हिस्सा बने। भारतीय तिरंगा लहराते लोग जश्न में डूबे थे। इस दौरान भारतीय देशभक्ति के गीतों पर कलाकार नृत्य कर रहे थे। परेड ने संस्कृतियों, देशभक्ति और साझा मूल्यों का एक जीवंत संगम प्रस्तुत करते हुए भारत और अमेरिका की एकजुटता को पुष्ट किया। न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूत रणधीर जायसवाल भी परेड में शामिल हुए।

Similar Posts