< Back
विदेश
ईरान में विरोध की तस्वीर, यूनिवर्सिटी में मॉरल पुलिसिंग के विरोध में लड़की ने कपड़े उतारे

Iran Viral Video 

विदेश

Iran Viral Video: ईरान में विरोध की तस्वीर, यूनिवर्सिटी में मॉरल पुलिसिंग के विरोध में लड़की ने कपड़े उतारे

Gurjeet Kaur
|
3 Nov 2024 9:20 AM IST

Iran Viral Video : तेहरान। ईरान में विरोध की तस्वीर सामने आई है। यूनिवर्सिटी में मॉरल पुलिसिंग के विरोध में एक लड़की ने अपने कपड़े उतार लिए। लड़की का बिना हिजाब और कपड़ों के यूनिवर्सिटी कैम्पस में घुमते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय की 'नैतिकता पुलिस' द्वारा "अनुचित" हिजाब के कारण परेशान किए जाने पर एक छात्रा ने मोर्चा खोल दिया। उसने अपने शरीर को विरोध में बदल दिया। लड़की ने अपने अंडरवियर उतार दिए और कैंपस में मार्च किया। लड़की ने एक ऐसी व्यवस्था को चुनौती दी जो लगातार महिलाओं के शरीर को नियंत्रित करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो तेहरान के विज्ञान और अनुसंधान विश्वविद्यालय का है। लड़की को अधिकारियों ने गिरफ़्तार कर लिया है।

विश्वविद्यालय ने इस वायरल वीडियो पर बयान जारी किया है। इस बयान में बताया गया है कि, "पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई लड़की गंभीर मनोविकार से पीड़ित थी।" ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि, लड़की को मेन्टल हॉस्पिटल में भर्ती किया जाएगा।

इधर सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि, लड़की ने मोरल पुलिस द्वारा हिजाब को लेकर परेशान किए जाने पर अपने कपड़े उतारकर विरोध किया था। यह लड़की कौन है इसे लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।

बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब ईरान में महिलाओं ने हिजाब का विरोध किया है। इसके पहले भी हिजाब को लेकर ईरान में महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया था। यह प्रदर्शन उस समय शुरू हुए थे जब सही तरह से हिजाब न पहनने के चलते एक महिला को पुलिस ने अरेस्ट किया था और पुलिस हिरासत में उसकी मौत हो गई थी।

Similar Posts