< Back
विदेश
Donald Trump

Donald Trump

विदेश

Donald Trump: ईरान और इजरायल संघर्ष के बीच ट्रंप ने दोहराई भारत और पाकिस्तान के बीच डील करवाने की बात

Gurjeet Kaur
|
15 Jun 2025 8:09 PM IST

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत और पाकिस्तान भले ही शांत हो गए हों लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति के जहन से यह घटनाक्रम जा नहीं रहा है। भारत द्वारा स्पष्ट किए जाने के बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के लिए खुद को क्रेडिट दे रहे हैं। भारत ने सीजफायर को स्पष्ट रूप दोनों देशों का मसला बताया था और इसमें किसी भी तीसरे पक्ष की भूमिका को अस्वीकार किया था।

डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया साईट ट्रुथ पर कहा, "ईरान और इजरायल को एक समझौता करना चाहिए, ठीक वैसे ही जैसे मैंने भारत और पाकिस्तान को समझौता करने के लिए कहा था।"

उन्होंने लिखा - "ईरान और इज़राइल को एक सौदा करना चाहिए, और वे सौदा करेंगे, ठीक वैसे ही जैसे मैंने भारत और पाकिस्तान के साथ किया, उस मामले में संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ व्यापार का उपयोग करके दो बेहतरीन नेताओं के साथ बातचीत में तर्क, सामंजस्य और विवेक लाया जा सकता है जो जल्दी से निर्णय लेने और रोकने में सक्षम थे! साथ ही, मेरे पहले कार्यकाल के दौरान, सर्बिया और कोसोवो में कई दशकों से चल रही तीखी नोकझोंक चल रही थी, और यह लंबे समय से चल रहा संघर्ष युद्ध में बदलने के लिए तैयार था।"

"मैंने इसे रोक दिया (बाइडेन ने कुछ बहुत ही मूर्खतापूर्ण निर्णयों के साथ दीर्घकालिक संभावनाओं को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन मैं इसे फिर से ठीक कर दूंगा!)। एक और मामला मिस्र और इथियोपिया का है, और एक विशाल बांध को लेकर उनकी लड़ाई जिसका शानदार नील नदी पर प्रभाव पड़ रहा है। मेरे हस्तक्षेप के कारण, कम से कम अभी के लिए, शांति है, और यह इसी तरह बनी रहेगी! इसी तरह, इज़राइल और ईरान के बीच भी जल्द ही शांति होगी! अब कई कॉल और मीटिंग हो रही हैं। मैं बहुत कुछ करता हूँ, और कभी किसी चीज़ का श्रेय नहीं लेता, लेकिन यह ठीक है, लोग समझते हैं। मध्य पूर्व को पुनः महान बनाओ।"

Similar Posts