< Back
विदेश
चीन के साथ सीमा विवाद पर भारत को मिला जापान का साथ
विदेश

चीन के साथ सीमा विवाद पर भारत को मिला जापान का साथ

Swadesh Digital
|
3 July 2020 7:12 PM IST

नई दिल्ली। भारत को जापान से चीन के साथ सीमा विवाद पर मजबूत समर्थन प्राप्त हुआ है। जापान ने कहा है कि वह चीन के किसी भी एक तरफा वास्तविक नियंत्रण रेखा को बदलने के प्रयास का विरोध करेगा।

विदेश सचिव हर्षवर्धन सिंगला ने शुक्रवार को भारत में जापान के राजदूत सतोषी सुजुकी से टेलीफोन के माध्यम से बातचीत की और उन्हें भारत-चीन सीमा विवाद के बारे में भारत की स्थिति से अवगत कराया। सुजुकी ने इसके बारे में ट्वीट कर कहा है कि उनके और विदेश सचिव सिंगला के बीच विचार-विमर्श हुआ। वह उनकी वास्तविक नियंत्रण रेखा को लेकर दी गई जानकारी से संतुष्ट हैं। जापान आशा करता है कि आपसी बातचीत से दोनों देशों के बीच विवाद का शांतिपूर्ण ढंग से समाधान हो जाए। साथ ही सीमा को लेकर किसी भी यथास्थिति के एक तरफा बदल ने की कोशिश का जापान विरोध करता है।

उल्लेखनीय है कि भारत और जापान महत्वपूर्ण रणनीतिक सहयोगी हैं। दोनों भारत प्रशांत क्षेत्र में साझा हितों की रक्षा के लिए एक दूसरे का साथ दे रहे हैं। जापान अमेरिका के बाद दूसरा देश है जिसके साथ भारत 2 + 2 प्रकार की वार्ता करता है।

Similar Posts