< Back
विदेश
हूती विद्रोहियों ने व्यवसायिक जहाज पर क्रूज मिसाइल से किया हमला
विदेश

हूती विद्रोहियों ने व्यवसायिक जहाज पर क्रूज मिसाइल से किया हमला

News Desk Bhopal
|
13 Dec 2023 10:06 AM IST

इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि क्रूज मिसाइलों से ये हमला बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास उत्तर में किया गया।

वॉशिंगटन । अमेरिकी रक्षा अधिकारियों ने दावा किया है कि ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने क्रूज मिसाइलों से व्यासायिक जहाज पर हमला किया है। हूती विद्रोहियों ने ये मिसाइलें यमन से प्रक्षेपित किया। जानकारी के अनुसार, इस हमले से व्यवसायिक टैंकर जहाज पर आग लग गई। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि क्रूज मिसाइलों से ये हमला बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के पास उत्तर में किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि इस हमले के बाद अमेरिकी नौसेना का जहाज मौके पर पहुंचा गया और कॉमर्शियल जहाज पर मौजूद लोगों की मदद कर रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जिस जहाज को हूती विद्रोहियों ने निशाना बनाया है। उसका इजरायल से कोई संबंध था या नहीं। दरअसल, इजराइल-हमास युद्ध के बीच ईरान समर्थित हूती विद्रोही संगठन अंतरराष्ट्रीय जहाजों को लगातार निशाना बना रहा है। हूती विद्रोही संगठन ने कहा कि वे इजराइल जाने वाले सभी जहाजों को उनकी राष्ट्रीयता की परवाह किए बिना निशाना बनाएगा। हूती विद्रोही संगठन ने सभी अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियों को इजरायली बंदरगाहों पर जाने को लेकर सख्त चेतावनी दी है।

Similar Posts