< Back
विदेश
रिहाना और ग्रेटा के बाद अमेरिकी अभिनेत्री सुसैन ने किया किसान आंदोलन का समर्थन
विदेश

रिहाना और ग्रेटा के बाद अमेरिकी अभिनेत्री सुसैन ने किया किसान आंदोलन का समर्थन

स्वदेश डेस्क
|
6 Feb 2021 5:03 PM IST

न्यूयॉर्क। भारत में पिछले 70 दिनों से चल रहे किसान आंदोलन का विश्व भर की कई हस्तियों ने समर्थन किया है। वहीँ कुछ लोग इसका विरोध कर रहें है। अमरीकी पॉप गायिका रिहाना, मिया खलीफा और स्वीडन की पर्यावरण विद ग्रेटा थनबर्ग के बाद अब अमेरिकी अभिनेत्री susan sarandon ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा की वह भारतीय किसान आंदोलन के समर्थन में हैं।

उन्होंने लिखा कि मैं भारत में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में खड़ी हूं। कम से कम जानने की कोशिश तो कीजिए कि वो कौन हैं और क्यों आंदोलन कर रहे हैं।susan का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।



Similar Posts