< Back
विदेश
पाकिस्तान में हिन्दू परिवार से बर्बरता, मस्जिद से पानी भरने पर की मारपीट
विदेश

पाकिस्तान में हिन्दू परिवार से बर्बरता, मस्जिद से पानी भरने पर की मारपीट

स्वदेश डेस्क
|
20 Sept 2021 7:23 PM IST

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रहीम यार खान में मस्जिद से पीने का पानी लेने पर एक हिन्दू परिवार को प्रताड़ित किय़ा गया और उसे बंधक बनाय़ा गया। दरअसल, कुछ दिनों पहले यह हिन्दू किसान अपने परिवार के साथ खेत से कपास काट रहा था। प्य़ास लगने पर आलम राम भील पास की मस्जिद में पानी पीने गए तो स्थानीय जमीदारों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई करने वालों ने आरोप लगाया कि आलम राम ने पूजा स्थल की पवित्रता का उल्लंघन किया है। पिटाई करने वालों का इतने से मन नहीं भरा तो उन्होेंने आलम राम के परिवार को बंधक बना लिया और प्रताड़ित किया।

बाद में बस्ती कहूर खान के कुछ मुस्लिम निवासियों ने आलम राम भील परिवार को रिहा करवाया। प्रताड़ित किसान आलम राम भील ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज नहीं किया, क्योंकि हमलावर स्थानीय पीटीआई सासंद से करीबी थे। घटना की पुष्टि करते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता ऱापुक रिंद ने बताया कि वह भी बस्ती कहूर से संबद्ध हैं, जहां पर भील एक सदी से अधिक समय से रह रहे हैं। इनमें से अधिकतर लोग खेतों में काम करने वाले किसान हैं और बहुत ही गरीब हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को कानूनी मदद मुहैया कराने का वादा भी किया है।

Similar Posts