< Back
विदेश
इस्कॉन सचिव पर देशद्रोह का आरोप, हिन्दू संगठन से जुड़े अन्य लोगों पर भी FIR दर्ज

इस्कॉन सचिव पर देशद्रोह का आरोप

विदेश

बांग्लादेश: इस्कॉन सचिव पर देशद्रोह का आरोप, हिन्दू संगठन से जुड़े अन्य लोगों पर भी FIR दर्ज

Gurjeet Kaur
|
31 Oct 2024 11:44 AM IST

ढाका। बांग्लादेश में इस्कॉन सचिव पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया है। हिन्दू संगठन से जुड़े अन्य लोगों पर भी FIR दर्ज की गई है। इस्कॉन सचिव दास ब्रह्मचारी बांग्लादेश में इस्कॉन का बड़ा चेहरा हैं। चिटगांव में 20 अक्टूबर को दास ब्रह्मचारी समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस्कॉन सचिव दास ब्रह्मचारी समेत हिन्दू संगठन से जुड़े लोगों और कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि, एक प्रदर्शन के दौरान इन सभी आरोपियों ने बांग्लादेश के झंडे के ऊपर भगवा झंडा फहराया था। चिटगांव पुलिस ने इसे राष्ट्रीय झंडे का अपमान बताते हुए देशद्रोह का केस दर्ज किया है।

बता दें कि, शेख हसीना के बांग्लादेश छोड़ देने के बाद हिन्दुओं पर जो अत्याचार हुए उसके खिलाफ इस्कॉन के सचिव ने अन्य हिन्दू संगठनों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया था। इस प्रदर्शन से जुड़े दो लोगों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इस पूरे मामले में सचिव दास ब्रह्मचारी का कहना है कि, उन्होंने बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज का अपमान नहीं किया।

वॉइस ऑफ बांग्लादेशी नाम के हिन्दू संगठन के कहा कि, 'फासीवादी यूनुस सरकार ने अल्पसंख्यकों के अधिकारों का विरोध करने पर हिंदू धार्मिक संत चिन्मय कृष्ण प्रभु के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दायर किया है। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और दुनिया के हर हिंदू संत से इसका विरोध करने का आह्वान करते हैं। यह सिर्फ़ एक मामला नहीं है बल्कि बांग्लादेश के मुसलमानों ने अल्पसंख्यकों के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा कर दी है।'

Similar Posts