< Back
विदेश
अशोक लवासा बने एशियन डेवलपमेंट बैंक के नए उपाध्यक्ष
विदेश

अशोक लवासा बने एशियन डेवलपमेंट बैंक के नए उपाध्यक्ष

Swadesh Digital
|
15 July 2020 4:37 PM IST

नई दिल्ली। एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने बुधवार को चुनाव आयुक्त अशोक लवासा का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। लवासा 1980 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। बैंक में अशोक लवासा दिवाकर गुप्ता की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल इस साल 31 अगस्त को समाप्त हो रहा है।

एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने बयान में कहा, 'एडीबी ने अशोक लवासा को प्राइवेट सेक्टर ऑपरेशंस और पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के लिए बैंक में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। वह दिवाकर गुप्ता की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 अगस्त तक का है।'

अशोक लवासा ने 23 जनवरी, 2018 को बतौर भारत के चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार संभाला था। वह हरियाणा कैडर के 1980 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं।

चुनाव आयुक्त के रूप में नियुक्ति से पहले, लवासा केंद्रीय वित्त सचिव के रूप में सेवानिवृत्ति हुए। इससे पहले, वह पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के केंद्रीय सचिव थे।

लवासा के करीबी चुनाव आयोग के अधिकारियों के अनुसार, यह खबर आश्चर्यजनक रूप से सामने आई। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं था कि क्या लवासा ने प्रस्ताव के लिए हां कहा है। एडीबी बैंक की स्थापना वर्ष 1966 में हुई थी।

Similar Posts