< Back
इंदौर
ड्रग अडिक्ट डॉक्टर के अजीब शौक, नशा करने के बाद पहनता था लड़कियों के कपड़ें और फिर...
इंदौर

इंदौर: ड्रग अडिक्ट डॉक्टर के अजीब शौक, नशा करने के बाद पहनता था लड़कियों के कपड़ें और फिर...

Deeksha Mehra
|
2 Jan 2025 10:04 AM IST

BHMS Homeopath Doctor Yogesh Arrested : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है, जहां क्राइम ब्रांच ने एक होम्योपैथ डॉक्टर को गिरफ्तार किया है, जो नशे की लत के कारण मानसिक विकार से जूझ रहा था। डॉ. योगेश पेशे से BHMS होम्योपैथ डॉक्टर हैं, ड्रग्स और गांजे के आदी थे। पुलिस ने उनके पास से 30 ग्राम एमडी ड्रग्स, ढाई किलो गांजा और 5 लाख 57 हजार रुपये की नगदी बरामद की है।

यह मामला इसलिए और भी चौंका देने वाला है क्योंकि डॉक्टर का व्यवहार भी असामान्य था। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टर का मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ चुका था और वह ड्रग्स लेने के बाद महिलाओं जैसा व्यवहार करते थे। जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया, तब वह लड़कियों का कपड़ा पहने हुए थे। इसके अलावा, उनके मोबाइल फोन में भी कुछ संदिग्ध तस्वीरें पाई गईं, जिससे पुलिस को इस मामले की गंभीरता का अंदाजा हुआ।

नशे की लत का असर

क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी के अनुसार, डॉक्टर मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहे थे और ड्रग्स लेने के बाद वे महिलाओं जैसी हरकतें करते थे। यह जानकारी उनके परिवार को भी नहीं थी, क्योंकि वह यह सब अपने कमरे में अकेले करते थे। इस मामले ने न सिर्फ नशे की लत के खतरों को उजागर किया है, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के मुद्दे को भी सामने लाया है।

पुलिस के अनुसार, डॉक्टर योगेश लड़इया एक होटल में काम करता था, जहां उसे नशे की लत के कारण असामान्य व्यवहार का सामना करना पड़ रहा था। उनका लड़कियों जैसा व्यवहार सभी को चौंका रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने इस पूरे मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू कर दी है।

5 लाख का लोन लेकर किया ड्रग्स का सेवन

पुलिस ने बताया कि डॉक्टर योगेश ने अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए 5 लाख रुपये का लोन लिया था। इससे यह साफ हो जाता है कि वह नशे के लिए पैसे जुटाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते थे। पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और डॉक्टर के खिलाफ आगे की कार्रवाई जारी है।

ड्रग्स सप्लाई रोकने के लिए पुलिस की सख्ती

इंदौर पुलिस ने थर्टी फर्स्ट की पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई रोकने के लिए 10 अलग-अलग टीमों का गठन किया था। इस अभियान के दौरान होटल मीडलैंड इन में दबिश दी गई, जहां भारत चौरसिया नामक आरोपी को पकड़ा गया था। वह होटल में केयर टेकर का काम करता था और नशे का आदी था। पुलिस ने इस दबिश के दौरान ड्रग्स के सप्लायर्स और उनके नेटवर्क को लेकर भी कई अहम जानकारी हासिल की है।

Similar Posts