< Back
Top Story
होलकर साइंस कॉलेज मामले में इंदौर कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश, ADM के नेतृत्व में जांच दल गठित
Top Story

Holkar Science College Case: होलकर साइंस कॉलेज मामले में इंदौर कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश, ADM के नेतृत्व में जांच दल गठित

Deeksha Mehra
|
25 Feb 2025 12:00 PM IST

Holkar Science College Case : इंदौर। होलकर साइंस कॉलेज में छात्रों की गुंडागर्दी करने के मामले में इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने जांच के आदेश दे दिए हैं। कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कहा कि, एडीएम के नेतृत्व में जांच दल गठित किया गया। उन्होंने बताया कि, प्रशासन की टीम आज ही घटना की जांच करेगी।

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि, होलकर साइंस कॉलेज के प्रिंसिपल से शिकायत मिली थी कि, कुछ छात्रों के द्वारा अपने मांगों को लेकर परिसर का घेराव किया गया था। इसके बाद आक्रोशित छात्रों ने उन्हें बंधक भी बनाया था।

कलेक्टर आशीष सिंह ने आगे कहा कि, आंशिक रूप से यह मामला बहुत गंभीर है। इसकी जांच के लिए एडीएम राजेंद्र रघुवंशी के नेतृत्व में जांच दल गठित किया है। आज शाम तक प्रशासन की टीम जांच की रिपोर्ट सौपेगी। इसके बाद जो भी आवशयक कार्यवाही होगी वह की जायेगी।

क्या है पूरा मामला

इंदौर के होलकर साइंस कॉलेज में सोमवार को छात्र नेताओं ने जमकर हंगामा किया। छात्र नेताओं ने कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अनामिका जैन और 150 से ज्यादा प्रोफेसर्स को 30 मिनट तक बंधक बना लिया। यह विवाद तब शुरू हुआ जब कॉलेज परिसर में निजी कोचिंग द्वारा स्पॉन्सर्ड होली मिलन समारोह के पोस्टर लगाए गए थे।

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अनामिका जैन ने इन पोस्टर्स को हटवा दिया था, जिस पर छात्र नेताओं ने आक्रोश व्यक्त किया और यशवंत हॉल में प्रोफेसर्स को बंद कर नारेबाजी की। एक कर्मचारी ने किसी तरह खिड़की से बाहर निकलकर गेट खोला, जिससे स्थिति नियंत्रित हो पाई।

इसके बाद प्रिंसिपल ने कलेक्टर से मुलाकात की और इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस आयोजन को सुरक्षा कारणों से अनुमति नहीं दी गई थी, और बिना अनुमति के पोस्टर लगाए गए थे। इन पोस्टर्स पर एक निजी कोचिंग शर्मा कोचिंग का नाम था, जो आयोजन का स्पॉन्सर था।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये

Similar Posts