< Back
देश
पहलवानों ने खेल मंत्री के घर के बाहर किया प्रदर्शन, जानिए इस बार क्या है वजह
देश

Wrestler Protest: पहलवानों ने खेल मंत्री के घर के बाहर किया प्रदर्शन, जानिए इस बार क्या है वजह

Gurjeet Kaur
|
25 Oct 2024 4:03 PM IST

Wrestler Protest : नई दिल्ली। खेल मंत्री मनसुख मांडविया के घर के बाहर कुछ नौजवान पहलवानों शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इन पहलवानों में महिला पहलवान भी शामिल थीं। सभी पहलवान लंबे समय तक खेल मंत्री के घर के बाहर प्रदर्शन करते रहे।

प्रदर्शन की वजह पूछे जाने पर पहलवानों ने बताया कि, "परसों हमें विश्व चैम्पियनशिप के लिए अल्बानिया के लिए उड़ान भरनी है। कल (गुरुवार) हमें संदेश मिला कि हमारी टीम का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। अंडर-23 टीम तीन दिन पहले ही रवाना हो चुकी थी और पदक जीत चुकी थी। हम सभी और हमारे परिवार चिंतित हैं।"

पहलवान मनीषा ने कहा, "जबकि पहलवान दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया के आवास के बाहर बैठे हैं। गुरुवार को WFI ने विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप से भारतीय टीम को वापस ले लिया।"

इस मामले में कांग्रेस नेता बजरंग पुनिया ने कहा, 'हमारे पहलवान विश्व चैंपियनशिप खेलने के लिये जा रहे थे। वीजा एवं टिकट भी कन्फर्म थी लेकिन ऐन मौक़े पर भारतीय कुश्ती संघ ने नाम वापस ले लिया। अब सोचिए उन खिलाड़ियों के बारे में जो सालों से तैयारी कर रहे थे। क्या यह निर्णय इसलिए हुआ कि चयनित 12 में से 10 पहलवान हरियाणा से हैं? क्या खेल मंत्रालय और कुश्ती संघ हरियाणा से दुश्मनी निकाल रहे हैं? यह अकेली कुश्ती संघ की गलती नहीं है। सरकार भी इसमें शामिल है। अगर कुश्ती संघ के लोग नालायक हैं, तो सरकार क्यों कोई कमेटी या अल्टरनेट बॉडी बनाकर खिलाड़ियों के लिए रास्ते नहीं निकाल रही। खिलाड़ियों की मेहनत को राजनीति का शिकार बनाना बिल्कुल गलत है।

Similar Posts