< Back
देश
जब प्रियंका गांधी से कहा गया जय श्री राम तो उन्होंने कहा...जवाब सुन सब रह गए हैरान

Priyanka Gandhi Viral Video

देश

Viral Video: जब प्रियंका गांधी से कहा गया "जय श्री राम" तो उन्होंने कहा...जवाब सुन सब रह गए हैरान

Gurjeet Kaur
|
4 Dec 2024 7:09 PM IST

Priyanka Gandhi Viral Video : नई दिल्ली। वायनाड से सांसद बनकर लोकसभा पहुंची प्रियंका गांधी इन दिनों मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं। बुधवार को संसद से प्रियंका गांधी का एक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में एक महिला कांग्रेस नेता और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा से जय श्री राम कहते नजर आईं। महिला को जय श्री राम कहता सुन प्रियंका गांधी ने भी जवाब दिया।

संसद परिसर में जब प्रियंका गांधी अपने समर्थकों के साथ बाहर आईं तो सांसद महिलाओं का एक समूह उनसे मिलने पहुंचा। इन महिलाओं के समूह में शामिल एक महिला ने उन्हें जय श्री राम कहा...प्रियंका गांधी ने उनकी ओर देखा और हाथ मिलाते हुए कहा जय हिन्द। उनका जवाब सुनने के बाद जब महिला उन्हें देखने लगी तो प्रियंका गांधी ने कहा कि, सुनिए हम महिलाएं हैं...जय सिया राम। आप सीता को मत छोड़िये।

सांसद प्रियंका गांधी के द्वारा यह कहने पर महिला ने सिर हिलाया और फिर तस्वीर खींचकर वापस चलीं गईं। इस वीडियो के वायरल होने पर लोग अलग - अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

देखिए वीडियो :

Similar Posts