< Back
देश
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले - मैं कृषि मंत्री हूं लेकिन...चुनाव प्रचार में व्यस्त

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

देश

Shivraj Singh Chauhan: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले - मैं कृषि मंत्री हूं लेकिन...चुनाव प्रचार में व्यस्त

Gurjeet Kaur
|
11 Dec 2024 3:33 PM IST

One Country One Election : नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान अक्सर चर्चा में रहते हैं। बुधवार को हरियाणा की एक सभा में उन्होंने कहा कि, "मैं कृषि मंत्री हूं लेकिन बीते तीन महीने से चुनाव प्रचार में व्यस्त हूँ।" इस बयान के बाद उन्होंने कहा कि, चुनाव में सभी का समय बहुत खराब होता है इसलिए एक ही बार में चुनाव कराए जाने चाहिए।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "मैं कृषि मंत्री हूं लेकिन जब चुनाव आए तो मैं तीन महीने तक चुनाव प्रचार में व्यस्त रहा. इससे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक, अधिकारी, कर्मचारी सबका समय बर्बाद होता है और सारे विकास कार्य ठप हो जाते हैं। जनकल्याण के काम पीछे छूट जाते हैं, बहुत बड़ा खर्च होता है, चुनाव आयोग भी खर्च करता है। वो पैसा जनता का होता है और फिर राजनीतिक दल भी खर्च करते हैं।"

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, 'अब अगर दूसरे राज्यों में चुनाव होंगे तो आपके (हरियाणा के मुख्यमंत्री को देखते हुए) यहां काम ठप हो जाएगा। अगर आप वहां जाकर चुनाव कराएंगे तो ये समय की बर्बादी है, इससे हमारा विकास बाधित होता है। विधानसभा और लोकसभा के चुनाव 5 साल में एक बार एक साथ होने चाहिए, इसके लिए हमें जनजागृति पैदा करनी चाहिए।'

बता दें कि, केंद्र सरकार एक देश एक चुनाव के लिए लगातार वकालत करती आई है। इसके लिए गठित कोविंद समिति ने भी अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। कैबिनेट की बैठक में भी एक देश एक चुनाव के प्रस्ताव पर मुहर लग गई है। माना जा रहा है कि, केंद्र सरकार एक देश एक चुनाव के लिए बिल जल्द ही ला सकती है।

Similar Posts