< Back
देश
देवेंद्र फडणवीस को बनना चाहिए CM, एकनाथ शिंदे की नाराजगी भी BJP को करनी होगी दूर - केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान

देवेंद्र फडणवीस को बनना चाहिए CM, एकनाथ शिंदे की नाराजगी भी BJP को करनी होगी दूर - केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान

देश

महाराष्ट्र: देवेंद्र फडणवीस को बनना चाहिए CM, एकनाथ शिंदे की नाराजगी भी BJP को करनी होगी दूर - केंद्रीय मंत्री का बड़ा बयान

Gurjeet Kaur
|
26 Nov 2024 2:29 PM IST

मुंबई। "देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनना चाहिए। भाजपा आलाकमान भी यही चाहता है। इस बात दे एकनाथ शिंदे नाराज हैं। उनकी नाराजगी भी भाजपा को दूर करनी चाहिए" - यह बात केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने मीडिया से बात करते हुए कही है। केंद्रीय मंत्री का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब महाराष्ट्र में महायुति को भारी बहुमत मिलने के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर मंथन जारी है।

महाराष्ट्र में सीएम चेहरे पर केंद्रीय मंत्री और आरपीआई अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा -

"महाराष्ट्र विवाद जल्द खत्म होना चाहिए...बीजेपी हाईकमान ने तय किया है कि देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनाया जाना चाहिए, लेकिन एकनाथ शिंदे नाखुश हैं और उनकी नाराजगी दूर होनी चाहिए...बीजेपी के पास इतनी सीटें हैं कि बीजेपी भी सहमत नहीं होगी। मुझे लगता है कि एकनाथ शिंदे को 2 कदम पीछे हटना चाहिए, जैसे देवेंद्र फडणवीस 4 कदम पीछे हटे और उनके नेतृत्व में काम किया। एकनाथ शिंदे को डिप्टी सीएम या कम से कम केंद्रीय मंत्री बनना चाहिए। पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बारे में जरूर सोचेंगे और जल्दी से कुछ फैसले लिए जाने चाहिए...हमें एकनाथ शिंदे और उनके 57 विधायकों की बहुत जरूरत है। ...जल्दी से समझौता होना चाहिए और बड़े आत्मविश्वास के साथ मंत्रिमंडल का विस्तार होना चाहिए, लेकिन उस मंत्रिमंडल में मेरी पार्टी को एक मंत्री पद मिलना चाहिए।"

बता दें कि, सीएम एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी से मिलकर बना महायुति गठबंधन विजयी हुआ है।

शिवसेना नेता दीपक केसरकर ने कहा है कि, "सीएम एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार बनने तक कार्यवाहक सीएम नियुक्त किया है। महायुति नेता एक साथ बैठेंगे और चर्चा करेंगे और दिल्ली जाएंगे और फिर निर्णय लिया जाएगा...सीएम शिंदे ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जो भी निर्णय लेंगे, वह उन्हें स्वीकार्य होगा।"

कौन होगा अगला मुख्यमंत्री :

महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि, देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल सकता है। एकनाथ शिंदे के भी मुख्यमंत्री बनने की संभावना अधिक है क्योंकि शिव सेना के कई विधायक उन्हें सीएम बनाना चाहते हैं।

Similar Posts