< Back
देश
MP Weather Update: MP में बदला मौसम का मिजाज, 37 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी
देश

MP Weather Update: MP में बदला मौसम का मिजाज, 37 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी

Anurag Dubey
|
7 Jun 2024 6:21 PM IST

ग्वालियर, जबलपुर में भीषण गर्मी मानसून लगातार अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में इसके समय पर मध्य प्रदेश पहुंचने की संभावना है।

MP Weather Update: शुक्रवार को भी मध्य प्रदेश में दो विपरीत मौसम की स्थिति बनी रहने की संभावना है। इंदौर समेत प्रदेश के 37 जिलों में आंधी और बारिश का अनुमान है। मानसून लगातार अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में इसके समय पर मध्य प्रदेश पहुंचने की संभावना है।

वहीं ग्वालियर समेत 9 जिलों में दोपहर के समय तेज गर्मी पड़ने की संभावना है। शाम तक शुक्रवार को जिलों में आंधी-तूफान आ सकता है। आईएमडी भोपाल के वैज्ञानिक अरुण शर्मा के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ, चक्रवाती परिसंचरण और ट्रफ लाइन के गुजरने के कारण प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर बना हुआ है।

वहीं, कुछ जिलों में गर्मी का असर भी है। आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा। वहीं, मानसून लगातार अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में इसके समय पर मध्य प्रदेश पहुंचने की संभावना है।' इन जिलों में बारिश और आंधी: भोपाल, बैतूल, हरदा, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, इंदौर, शाजापुर, अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, सतना, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पचरा, छतरपुर, टीकमगढ़, मैहर और पंढुर्ना जिले।




गुरुवार को भी कुछ जिलों के आसमान में बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर तेज गर्मी देखने को मिली। दमोह और शिवपुरी 44 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहे। भोपाल और ग्वालियर में भी तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। गुरुवार को भोपाल में तापमान 40.8 डिग्री, इंदौर में 39.2 डिग्री, ग्वालियर में 42.5 डिग्री, जबलपुर में 41.5 डिग्री और उज्जैन में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Similar Posts