< Back
देश
सुखबीर सिंह बादल की सजा शुरू, गुरूद्वारे में कर रहे पहरेदारी, बर्तन और जूते साफ करने का भी निर्देश

सुखबीर सिंह बादल की सजा शुरू

देश

पंजाब: सुखबीर सिंह बादल की सजा शुरू, गुरूद्वारे में कर रहे पहरेदारी, बर्तन और जूते साफ करने का भी निर्देश

Gurjeet Kaur
|
3 Dec 2024 10:07 AM IST

Sukhbir Singh Badal Punishment : पंजाब। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा कल उन्हें सुनाई गई धार्मिक सजा के बाद गले में पट्टिका लटकाकर अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे। सुखबीर सिंह बादल को मिले दंड में स्वर्ण मंदिर में 'सेवादार' के रूप में काम करने और बर्तन तथा जूते साफ करने का निर्देश शामिल है।

अकाल तख्त ने 2007 से 2017 तक पंजाब में शिरोमणि अकाली दल और उसकी सरकार द्वारा की गई 'गलतियों' का हवाला देते हुए उन्हें यह सजा सुनाई। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा कल उन्हें सुनाई गई धार्मिक सजाओं में से एक के रूप में गले में तख्ती लटकाए और हाथ में भाला लिए अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के गेट पर बैठे हैं।

शिरोमणि अकाल दल (SAD) के अध्यक्ष रहे सुखबीर सिंह बादल को 'तनखैया' की सजा सुनाई गई है थी। सुखबीर सिंह बादल को यह सजा श्री अकाल तख्त साहिब के पांच सिख महापुरोहितों ने सुनाई है।

श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार रघबीर सिंह ने SAD के पूर्व प्रमुख को यह सजा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को माफी देने के लिए सुनाई है। यही नहीं जत्थेदार रघबीर सिंह ने सुखबीर सिंह बादल समेत अन्य 17 लोगों को भी यह सजा सुनाई है। इनमें अकाली सरकार के कैबिनेट मिनिस्टर भी शामिल हैं।

अकाल तख़्त का आरोप है कि, उप - मुख्यमंत्री रहते हुए सुखबीर सिंह बादल ने ऐसे फैसले लिए जिससे सिख पंथ को भारी नुकसान हुआ है।

Similar Posts