< Back
देश
Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिंहा की शादी से बिहार में मचा बवाल, बिहार के इस बड़े नेता ने पोस्टर जारी कर दी धमकी, जानिए क्‍या है पूरा मामला…
BHOPAL
देश

Sonakshi Sinha: सोनाक्षी सिंहा की शादी से बिहार में मचा बवाल, बिहार के इस बड़े नेता ने पोस्टर जारी कर दी धमकी, जानिए क्‍या है पूरा मामला…

Anurag Dubey
|
25 Jun 2024 1:07 PM IST

हिंदू शिवभवानी सेना नामक एक समूह ने पटना में सिन्हा परिवार को धमकी देते हुए पोस्टर लगाए और सोनाक्षी और ज़हीर पर पूरे देश का 'इस्लामीकरण' करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि वे अभिनेत्री को बिहार में प्रवेश नहीं करने देंगे और उनके पिता, दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा को भी संदेश भेजा है।

Sonakshi Sinha: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अभिनेता ज़हीर इकबाल से विशेष विवाह अधिनियम के तहत विवाह कर लिया था। जिसके बाद उनकी शादी को लेकर बवाल मचना शुरू हो गया है। इसको लेकर बिहार की राजधानी पटना में बकायदा पोस्टर जारी कर दिया गया और इसमें लिखा गया है कि सोनाक्षी और इकबाल की शादी 'लव जिहाद का सीधा उधाहरण है और ये लोग इसे बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं।

हिंदू शिवभवानी सेना नामक एक समूह ने पटना में सिन्हा परिवार को धमकी देते हुए पोस्टर लगाए और सोनाक्षी और ज़हीर पर पूरे देश का 'इस्लामीकरण' करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने यह भी कहा कि वे अभिनेत्री को बिहार में प्रवेश नहीं करने देंगे और उनके पिता, दिग्गज अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा को भी संदेश भेजा है।

पोस्टर में क्या लिखा गया

पोस्टर में लिखा है कि, "सोनाक्षी और जहीर की शादी लव जिहाद को बढ़ावा देती है। यह शादी प्यार की आड़ में एक धार्मिक साजिश है। इसका उद्देश्य हिंदू संस्कृति को नुकसान पहुंचाना है।" पोस्टर में आगे लिखा है, "हिंदू शिवभवानी सेना सोनाक्षी सिन्हा को बिहार में घुसने नहीं देगी!"

इतना ही नहीं, कार्यकर्ताओं ने शत्रुघ्न सिन्हा से उनके मुंबई स्थित आलीशान घर रामायण का नाम बदलने और उनके बेटों लव और कुश का नाम भी बदलने को कहा। पोस्टर में आगे लिखा था, "शत्रुघ्न सिन्हा को शादी के बारे में अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए। अन्यथा उन्हें अपने बेटों लव और कुश और अपने घर का नाम रामायण बदलना चाहिए। इससे हिंदू धर्म का अपमान हो रहा है।


Similar Posts