< Back
देश
LIVE PM Modi Oath Ceremony: मैं शिवराज सिंह चौहान ईश्‍वर की शपथ लेता हूं... शिवराज केंद्र में पहली बार मंत्री बने, मिल सकती है ये बड़ी जिम्‍मेदारी
bhopal
देश

LIVE PM Modi Oath Ceremony: मैं शिवराज सिंह चौहान ईश्‍वर की शपथ लेता हूं... शिवराज केंद्र में पहली बार मंत्री बने, मिल सकती है ये बड़ी जिम्‍मेदारी

Anurag Dubey
|
9 Jun 2024 8:06 PM IST

पीएम मोदी के साथ अभी 11 मंत्रियों ने शपथ ली है। जिसमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम भी शामिल, वहीं शिवराज सिंह चौहान के लिए कयास ये लगाए जा रहे हैं कि इस बार शिवराज को कोई बड़े मंत्रालय में फिट किया जा सकता है।

LIVE PM Modi Oath Ceremony: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तीसरी बार शपथ ली, उनके साथ उनके नए मंत्रिमंडल के 72 मंत्री भी शामिल हुए। वे कांग्रेस के दिग्गज नेता जवाहरलाल नेहरू के बाद तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। कल प्रधानमंत्री आवास पर 11 घंटे की मैराथन बैठक के बाद नए मंत्रिमंडल पर निर्णय लिए गए।

राष्ट्रपति भवन में तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें पद की शपथ दिलाएंगी। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के स्वाट और एनएसजी के कमांडो को कार्यक्रम स्थल और अन्य रणनीतिक स्थानों के आसपास तैनात किया गया है, क्योंकि दिल्ली इस कार्यक्रम के लिए हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी को नो-फ्लाई जोन घोषित कर दिया है और अगले कुछ दिनों के लिए ड्रोन, पैरा ग्लाइडर, रिमोट से संचालित विमान और हॉट एयर बैलून जैसे हवाई प्लेटफार्मों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया है।

पीएम मोदी के साथ 11 मंत्रियों ने ली शपथ

पीएम मोदी के साथ अभी 11 मंत्रियों ने शपथ ली है। जिसमें मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का नाम भी शामिल, वहीं शिवराज सिंह चौहान के लिए कयास ये लगाए जा रहे हैं कि इस बार शिवराज को कोई बड़े मंत्रालय में फिट किया जा सकता है। हालांकि इस पर कोई अपडेट नहीं आया है। इसी के साथ पीएम मोदी के बाद सीधे अमित शाह ने शपथ नहीं ली है। पीएम मोदी के बाद सीधे राजनाथ सिंह ने शपथ ली है।

Similar Posts