< Back
देश
किसान और पुलिस आमने - सामने, आंसू गैस के गोलों से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा

शंभू बॉर्डर पर हालात गंभीर

देश

शंभू बॉर्डर पर हालात गंभीर: किसान और पुलिस आमने - सामने, आंसू गैस के गोलों से प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा

Gurjeet Kaur
|
8 Dec 2024 1:12 PM IST

किसान आंदोलन : पंजाब। शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया है। जानकारी के अनुसार शंभू बॉर्डर पर इस समय किसान और पुलिस आमने सामने है। किसानों का कहना है कि, पुलिस द्वारा अधिक तीव्रता के आंसू गैस दागे जा रहे हैं। बीते कई दिनों से किसान 'दिल्ली चलो' मार्च के लिए शंभू बॉर्डर पर टिके हुए हैं।

हरियाणा पुलिस का कहना है कि, "हम पहले उनकी (किसानों की) पहचान करेंगे और फिर उन्हें आगे जाने देंगे। हमारे पास 101 किसानों के नामों की सूची है, और वे वे लोग नहीं हैं - वे हमें अपनी पहचान नहीं करने दे रहे हैं - वे भीड़ के रूप में आगे बढ़ रहे हैं।"

पुलिस द्वारा रोके जाने पर किसानो ने दिल्ली चलो मार्च को कुछ देर के लिए रोक दिया है। हरियाणा पुलिस का कहना है कि, उन्हें आगे बढ़ने के लिए दिल्ली पुलिस से भी अनुमति लेनी होगी। इसके अलावा पुलिस ने यह भी कहा है कि, केवल 101 किसानों को आगे बढ़ने की अनुमति है जबकि किसान एक समूह में आगे बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए आंसू गैस के गोले दागे हैं।

किसानों पर फूल भी बरसाए :

आंसू गैस के अलावा पुलिस ने पंजाब-हरियाणा शंभू सीमा पर किसानों पर फूल बरसाए, जो आज अपना 'दिल्ली चलो' मार्च शुरू करते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे।

Related Tags :
Similar Posts