< Back
देश
चंद्रयान के प्रज्ञान रोवर ने चांद पर रचा इतिहास, तय की 100 मीटर की दूरी
देश

चंद्रयान के प्रज्ञान रोवर ने चांद पर रचा इतिहास, तय की 100 मीटर की दूरी

Prashant Parihar
|
2 Sept 2023 4:16 PM IST

नईदिल्ली। आदित्य एल-1 के सफल प्रक्षेपण के बीच चंद्रयान-3 से भी एक अच्छी खबर है। चंद्रमा की सतह पर प्रज्ञान रोवर ने अबतक 100 मीटर की दूरी तय कर ली है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने प्रज्ञान रोवर के अबतक की चांद पर सैर का नक्शा जारी किया है।

शनिवार को इसरो ने एक्स पर जानकारी साझा करके बताया कि प्रज्ञान रोवर ने चंद्रमा के पर 100 मीटर से अधिक की दूरी तय की है।चंद्रयान 3 के रोवर की इस सफलता को लेकर ISRO ने एक ट्वीट भी किया। इस ट्वीट में ISRO ने लिखा कि चंद्रयान 3 मिशन, प्रज्ञान 100 इन सब के बीच चांद के ऊपर प्रज्ञान रोवर ने अभी तक 100 मीटर की दूरी तय कर ली है और लगातार आगे बढ़ रहा है।

इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि रोवर और लैंडर को "स्लीप मोड" में डालने की प्रक्रिया एक या दो दिन में शुरू हो जाएगी। उन्होंने कहा कि रोवर और लैंडर को स्लीप मोड में लाने की प्रक्रिया एक या दो दिन में शुरू होगी क्योंकि उन्हें रात का सामना करना पड़ेगा।

Similar Posts