< Back
देश
अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नाम बदलने पर चीन को भारत का जवाब

अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नाम बदलने पर चीन को भारत का जवाब

देश

नाम बदलने से सच्चाई नहीं बदलेगी: अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नाम बदलने पर चीन को भारत का जवाब

Gurjeet Kaur
|
14 May 2025 10:16 AM IST

नई दिल्ली। भारत ने बुधवार को चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के नाम बदलने को खारिज कर दिया। भारत ने सख्त लहजे में चीन को जवाब दते हुए कहा कि, "रचनात्मक नामकरण से निर्विवाद वास्तविकता नहीं बदलेगी और यह राज्य देश का अभिन्न अंग था, है और हमेशा रहेगा।"

विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को कहा, "हमने देखा है कि, चीन भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नाम बदलने के अपने व्यर्थ और बेतुके प्रयासों को जारी रखे हुए है। हमारे सैद्धांतिक रुख के अनुरूप, हम इस तरह के प्रयासों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार करते हैं।"

मीडिया के सवालों के जवाब में एक बयान जारी करते हुए, जायसवाल ने लिखा, "रचनात्मक नामकरण से निर्विवाद वास्तविकता नहीं बदलेगी कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और हमेशा रहेगा।"

यह बयान अरुणाचल प्रदेश में विभिन्न स्थानों के नाम बदलने के चीन के निरंतर प्रयासों के बाद आया है। अप्रैल 2024 में, चीन ने भारतीय राज्य के विभिन्न स्थानों के 30 नए नामों की चौथी सूची जारी की, जिसे भारत ने तब यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया था कि राज्य देश का अभिन्न अंग है और “आविष्कृत” नाम रखने से यह वास्तविकता नहीं बदलती।

Similar Posts