< Back
देश
Gurmeet Ram Rahim

Gurmeet Ram Rahim

देश

Ram Rahim Parole: राम रहीम को फिर मिली पैरोल, 12वीं बार आया जेल से बाहर

Gurjeet Kaur
|
28 Jan 2025 9:17 AM IST

Ram Rahim Parole : डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिल गई है। ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है। जानकारी के मुताबिक रोहतक जेल प्रशासन ने गुरमीत राम रहीम को गुप-चुप तरीके से मंगलवार सुबह 5:26 मिनिट पर जेल से बाहर निकाला है। माना जा रहा है इस बार बाबा गुरमीत राम रहीम बागपत के बरनावा नहीं बल्कि सिरसा स्थित डेरे में रहेगा। गौरतलब है कि, साल 2017 के बाद गुरमीत राम रहीम 12वीं बार जेल से बाहर आया है।

जानकारी के अनुसार गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली है। हरियणा में निकाय और दिल्ली में विधानसभा चुनाव को देखते हुए गुरमीत राम रहीम को मिली पैरोल काफी अहम है। राम रहीम को रोहतक के सुनारिया जेल में रखा गया है। इसके पहले पैरोल मिलने पर वह उत्तरप्रदेश के बरवाना आश्रम में रहा करता था। अब उसे सिरसा के डेरे में रहने की परमिशन मिल गई है।

साल 2017 में गुरमीत राम रहीम को यौन शोषण और हत्या मामलों में सजा के बाद वह बाहरवीं बार जेल से बाहर आया है। इसके पहले राम रहीम हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भी जेल से बाहर आया था। बार - बार राम रहीम को पैरोल मिलने पर कई सवाल खड़े किए जाते रहे हैं हालांकि सवालों के बावजूद राम रहीम को बेधड़क पैरोल मिलती रही है।

10 बार पैरोल और 2 बार फरलो :

बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब राम रहीम को फरलो या पेरोल मिल रही है। पहली बार उसे 24 अक्टूबर 2020 को 1 दिन की पेरोल मिली थी। इसके बाद 21 मई 2021 को 1 दिन, 7 फरवरी 2022 को 21 दिन, जून 2022 को 1 महीना, अक्टूबर 2022 को 40 दिन, जनवरी 2023 को 40 दिन, जुलाई 2023 को 30 दिन, नवंबर 2023 को 29 दिन (फरलो), जनवरी 2024 को 60 दिन, 12 अगस्त 2024 को 21 दिन की फरलो मिली। 1 अक्टूबर को 21 दिन की पैरोल और अब 28 जनवरी 2025 को 30 दिन की पैरोल मिली है।

Similar Posts