< Back
देश
चांद पर प्रज्ञान के रास्ते में गड्डे ने डाला रोड़ा, अब ISRO ने बदला रोवर का मार्ग
देश

चांद पर प्रज्ञान के रास्ते में गड्डे ने डाला रोड़ा, अब ISRO ने बदला रोवर का मार्ग

Prashant Parihar
|
28 Aug 2023 6:05 PM IST

भारत ने गत 23 अगस्त को चंद्रयान 3 को सफलतापूर्वक चांद के दक्षिण ध्रुव पर लैंड कराया था

नईदिल्ली। चंद्रयान-3 मिशन को लेकर एक अपडेट सामने आया है। सोमवार को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक्स पर जानकारी साझा की है कि 27 अगस्त को रोवर को अपने स्थान से 3 मीटर आगे स्थित 4 मीटर व्यास वाला गड्ढा मिला। रोवर को पथ पर वापस जाने का आदेश दिया गया। यह अब सुरक्षित रूप से एक नए रास्ते पर आगे बढ़ रहा है।


इससे पहले रविवार को विक्रम लैंडर में लगे पेलोड ने चंद्रमा की सतह पर तापमान की जानकारी दी थी। चांद के दक्षिणी ध्रुव में अब प्रज्ञान ने खुदाई शुरू कर दी है। इस दौरान तापमान में बाहर और सतह के नीचे काफी अंतर देखने को मिला है, जिससे वैज्ञानिक हैरान हैं। चंद्रमा का तापमान 70 डिग्री सेल्सियस है लेकिन सतह से 10 सेंटीमीटर के अंदर यह 50 डिग्री सेल्सियस है।

भारत के नाम बड़ी उपलब्धि -

बता दें की भारत ने गत 23 अगस्त को चंद्रयान 3 को सफलतापूर्वक चांद के दक्षिण ध्रुव पर लैंड कराया था। जिससे ये ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने वाला भारत पहला देश बन गया। वहीँ अमेरिका, चीन और रूस के बाद चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक उतरने वाला भारत चौथा देश बन गया।

Similar Posts