< Back
देश
Vistara : यात्री ने बनाई प्लेन हाईजैक की योजना, साथियों से कहा - सारी प्लानिंग है...
देश

Vistara : यात्री ने बनाई प्लेन हाईजैक की योजना, साथियों से कहा - सारी प्लानिंग है...

स्वदेश डेस्क
|
23 Jun 2023 8:12 PM IST

क्रू मेंबर्स की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई/वेबडेस्क। मुंबई में एक विमान में यात्री को प्लेन हाईजैक करने की बात के लिए गिरफ्तार कर लिया गया। फ्लाइट के पायलट और क्रू मेंबर्स की शिकायत के बाद ये कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार ये घटना गुरूवार की है और शुक्रवार को इसकी खबर सबके सामने आई। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम रितेश जुनेजा है। वह मुंबई से दिल्ली जाने के लिए विस्तारा एयलाइंस की फ्लाइट में सवार हुआ था। सफर के दौरान सने फोन पर किसी से कहा- हाईजैक की सारी प्लानिंग है। उसका सारा एक्सेस है, चिंता मत करना।यह सुनते ही उसके बाजू में बैठे दूसरे यात्री ने क्रू मेंबर को यह बात बताई। उन्होंने उस संदिग्ध यात्री को CISF के हवाले कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी यात्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका 2021 से इलाज चल रहा है। केबिन क्रू की शिकायत पर यात्री के खिलाफ सेक्शन 336 और 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Similar Posts