< Back
देश
सदन में नीतीश कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी का खींचा ब्रेसलेट, जानें क्या ढूंढ रहे थे सीएम
देश

Nitish Kumar: सदन में नीतीश कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी का खींचा ब्रेसलेट, जानें क्या ढूंढ रहे थे सीएम

Swadesh Editor
|
29 Nov 2024 10:42 PM IST

Nitish Kumar: आज बिहार विधानसभा सत्र के दौरान सीएम नितीश कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी का ब्रेसलेट खींच लिया। जिसके बाद सदन में बैठे सारे मंत्री हंसने लगे।

Nitish Kumar: बिहार विधानसभा में आज मंत्री अशोक चौधरी अपना सम्बोधन दे रहे थे तभी उनके आगे बैठे सीएम नितीश कुमार ने अचानक उनका ब्रेसलेट खींच लिया। जिसके बाद आस पास बैठे सारे मंत्री हंसने लगे। नितीश कुमार के ऐसा करने पर भाषण दे रहे मंत्री अशोक चौधरी भी आश्चर्य मे पड़ जाते हैं। लेकिन इस घटना के बाद बाद पूरे सदन का माहौल हल्का हो जाता है और सभी लोग हंसने लग जाते हैं। सदन में जब ये घटना हुई उसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। हर कोई यही सोच रहा है कि आखिर सीएम नीतीश कुमार अशोक चौधरी के ब्रेसलेट में क्या ढूंढ रहे थे।

जवाब देने के लिए खड़े थे अशोक चौधरी

बता दें कि आज सदन की कार्रवाई के दौरान समस्तीपुर के आरजेडी विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन अपने विधानसभा क्षेत्र के सड़क से जुड़े सवाल किया था। जिसका जवाब देने के लिए ही बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी सदन में खड़े हुए थे। उसी दौरान उनकी आगे वाली कुर्सी पर बैठे नितीश कुमार ने पत्रकार दीर्घा में अपनी नजर दौड़ाई और सब का अभिवादन किया। और थोड़ी देर बाद वो पीछे मुड़े और अशोक चौधरी के हाथो के ब्रेसलेट को छूने लगे। तभी मंत्री अशोक चौधरी थोड़े आश्चर्य में पड़ जाते है लेकिन वो कोई प्रतिक्रिया नहीं देते हैं। लेकिन अशोक चौधरी एक अगल बगल बैठे डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय हंसने लगते हैं।

Similar Posts