< Back
देश
बॉयफ्रेंड ने नॉन - वेज खाने से रोका तो एयर इंडिया की पायलट ने कर ली आत्महत्या...

बॉयफ्रेंड ने नॉन - वेज खाने से रोका तो एयर इंडिया की पायलट ने कर ली आत्महत्या

देश

मुंबई: बॉयफ्रेंड ने नॉन - वेज खाने से रोका तो एयर इंडिया की पायलट ने कर ली आत्महत्या...

Gurjeet Kaur
|
27 Nov 2024 3:59 PM IST

महाराष्ट्र। बॉयफ्रेंड ने नॉन - वेज खाने से रोका तो एयर इंडिया की पायलट ने आत्महत्या कर ली। यह मामला मुंबई का है। पायलट के माता - पिता ने आरोप लगाया है कि, आरोपी ने उनकी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाया है। एयर इण्डिया की पायलेट का नाम सृष्टि तुली है। तुली ने सोमवार को अंधेरी के मरोल में अपने घर पर आत्महत्या कर ली थी।

मुंबई की पवई पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली के 27 वर्षीय आदित्य पंडित को गिरफ्तार किया है। आदित्य पंडित पर अपनी गर्लफ्रेंड को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप हैं। सृष्टि तुली गोरखपुर की रहने वाली थी। परिजनों को संदेह है कि, आरोपी ने उसकी हत्या की है और इसे आत्महत्या के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उसने सार्वजनिक रूप से उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे मांसाहारी भोजन खाने से रोका था।

परिवार ने मुंबई पुलिस से मामले की गहन जांच करने का आग्रह किया है। सोमवार की सुबह अंधेरी (पूर्व) में मरोल पुलिस कैंप के पीछे किराए के घर में तुली मृत पाई गई थी।

पुलिस ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि, 'पंडित के उत्पीड़न के कारण वह मानसिक रूप से परेशान थी। उन्होंने कहा कि, पंडित पायलट की परीक्षा की तैयारी कर रहा था, लेकिन पास नहीं हो सका। पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जब तुली रविवार को काम के बाद घर लौटी, तो उसका पंडित से झगड़ा हुआ था।

बताया जा रहा है कि, रात करीब 1 बजे पंडित दिल्ली के लिए रवाना हो गया था। तुली ने उसे फोन करके बताया कि, वह आत्महत्या करने जा रही है। पुलिस के अनुसार, पंडित उसके घर लौटा लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। उसने चाबी बनाने वाले को बुलाया, कमरा खुलवाया और पाया कि वह बेहोश थी।

पंडित ने तुली को मरोल के सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती किया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पवई पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक जितेंद्र सोनावणे ने कहा कि उन्होंने तुली के परिवार की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत पंडित को गिरफ्तार किया।

Similar Posts