< Back
देश
9 दिन पहले पूरे देश में पहुंचा मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
देश

Monsoon News: 9 दिन पहले पूरे देश में पहुंचा मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

Swadesh Editor
|
29 Jun 2025 9:20 PM IST

Monsoon News: देश भर में इस साल मॉनसून 9 दिन पहले ही आ गया है l

Monsoon News: देश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और लू झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार मानसून 29 जून 2025 को पूरे भारत में फैल चुका है। जबकि इसकी सामान्य तिथि 8 जुलाई मानी जाती है। यानी इस बार मानसून ने 9 दिन पहले ही देश को पूरी तरह से कवर कर लिया है।

दिल्ली- NCR में आया मॉनसून

दिल्ली-NCR में भी मानसून पहुंच चुका है जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से थोड़ी राहत मिली है। राजधानी दिल्ली में बारिश की पहली फुहार ने मौसम को खुशनुमा बना दिया है। मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। हालांकि इसके बाद बारिश की रफ्तार थोड़ी कम हो सकती है, जिससे उमस और गर्मी फिर से परेशान कर सकती है।

समय से पहले मॉनसून की हुई शुरुआत

इस बार मानसून की शुरुआत भी समय से पहले हो गई थी। आमतौर पर मानसून 1 जून को केरल से देश में प्रवेश करता है, लेकिन इस साल यह 24 मई को ही केरल पहुंच गया, जो 2009 के बाद से अब तक का सबसे जल्दी आगमन है। इसके बाद तेज़ी से आगे बढ़ते हुए मानसून राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, और फिर दिल्ली तक पहुंच गया।

पहाड़ी राज्यों में रेड अलर्ट ज़ारी

पहाड़ी राज्यों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी कर दिया है। खासकर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का खतरा बना हुआ है। अगले 1-2 दिनों में यहां तेज बारिश हो सकती है, जिससे भूस्खलन और बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। उत्तराखंड के देहरादून, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, पौड़ी, चंपावत और ऊधमसिंहनगर जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है l

आपदा प्रबंधन टीमें, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। 24 घंटे कंट्रोल रूम से निगरानी की जा रही है और मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

Similar Posts