< Back
देश
मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया इस्तीफा, कौन होगा महाराष्ट्र का अगला सीएम

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया इस्तीफा

देश

Eknath Shinde: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया इस्तीफा, कौन होगा महाराष्ट्र का अगला सीएम

Gurjeet Kaur
|
26 Nov 2024 11:33 AM IST

Maharashtra CM Eknath Shinde Resigned : मुंबई। सीएम एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के राजभवन में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा, शिवसेना और एनसीपी से मिलकर बना महायुति गठबंधन विजयी हुआ है।

शिवसेना नेता दीपक केसरकर ने कहा, "सीएम एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और राज्यपाल ने उन्हें नई सरकार बनने तक कार्यवाहक सीएम नियुक्त किया है। महायुति नेता एक साथ बैठेंगे और चर्चा करेंगे और दिल्ली जाएंगे और फिर निर्णय लिया जाएगा...सीएम शिंदे ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जो भी निर्णय लेंगे, वह उन्हें स्वीकार्य होगा।"

कौन होगा अगला मुख्यमंत्री :

महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि, देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री बनने का मौका मिल सकता है। एकनाथ शिंदे के भी मुख्यमंत्री बनने की संभावना अधिक है क्योंकि शिव सेना के कई विधायक उन्हें सीएम बनाना चाहते हैं।

क्या दोबारा चौंकाएगी भाजपा :

मुख्यमंत्री कौन होगा इसे लेकर अभी मंथन जारी है। महायुति को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत राजस्थान की तरह क्या भाजपा महाराष्ट्र में भी चौंकाएगी।

Similar Posts