< Back
देश
Mahakumbh News

Mahakumbh News

देश

Mahakumbh News: महाशिवरात्रि पर संपन्न हुआ महाकुंभ, 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Swadesh Editor
|
26 Feb 2025 9:51 PM IST

Mahakumbh News: प्रयागराज में 45 दिनों से चल रहा महाकुंभ आज महाशिवरात्रि के पावन स्नान के साथ भव्य रूप से संपन्न हो गया।

Mahakumbh News: प्रयागराज में 45 दिनों से चल रहा महाकुंभ 2025 महाशिवरात्रि के पावन स्नान के साथ भव्य रूप से संपन्न हो गया। इस ऐतिहासिक मेले में करीब 66 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान कर पुण्य अर्जित किया। समापन समारोह को भव्य बनाने के लिए भारतीय वायुसेना के सुखोई लड़ाकू विमानों ने अद्भुत हवाई प्रदर्शन किया, जिसे श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह के साथ देखा।

महाशिवरात्रि के दिन प्रयागराज में आस्था का सागर उमड़ पड़ा। सुबह साढ़े तीन बजे से ही लाखों श्रद्धालु गंगा और यमुना के संगम में डुबकी लगाने पहुंचे। शाम चार बजे तक करीब 1.32 करोड़ श्रद्धालु स्नान कर चुके थे, जबकि लाखों अन्य घाटों की ओर बढ़ रहे थे। समापन अवसर पर मेला प्रशासन ने 120 क्विंटल गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर भक्तों का अभिनंदन किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस आयोजन की सफलता पर साधु-संतों और श्रद्धालुओं को बधाई दी और सभी का आभार प्रकट किया।

50 से अधिक देशों से पहुंचे श्रद्धालु

महाकुंभ 2025 की भव्यता अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देखने को मिली। नेपाल, भूटान, अमेरिका, इंग्लैंड, जापान सहित 50 से अधिक देशों से श्रद्धालु संगम स्नान के लिए प्रयागराज पहुंचे। विदेशी भक्तों ने भी इस आयोजन की सराहना की और भारतीय संस्कृति में अपनी आस्था व्यक्त की।

कल्पवासियों ने निभाई परंपरा

महाकुंभ में 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने कल्पवास किया। ये श्रद्धालु पौष पूर्णिमा से पहले ही संगम की रेती पर पहुंच गए थे और भजन-कीर्तन व ध्यान में अपना समय व्यतीत किया। मौनी अमावस्या के दिन सभी कल्पवासी अपने घरों को लौट गए।

सुरक्षा व्यवस्था रही मजबूत

इतने विशाल जनसमूह के बावजूद प्रशासन की चुस्त व्यवस्था के कारण मेला सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश सरकार ने तेजतर्रार IAS, IPS, PCS और PPS अधिकारियों को विशेष ड्यूटी पर लगाया था। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों और बसों का भी संचालन किया गया, जिससे आने-जाने में किसी को असुविधा न हो।

Similar Posts