< Back
देश
जब भी बंटे हैं बेरहमी से कटे हैं - सीएम योगी ने हजारीबाग में कहा

जब भी बंटे हैं बेरहमी से कटे हैं - सीएम योगी ने हजारीबाग में कहा

देश

झारखंड विधानसभा चुनाव: जब भी बंटे हैं बेरहमी से कटे हैं - सीएम योगी ने हजारीबाग में कहा

Gurjeet Kaur
|
5 Nov 2024 2:53 PM IST

Jharkhand Assembly Elections CM Yogi : हजारीबाग, झारखंड। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "बीजेपी लाओ और 'एक रहो और नेक रहो'। देश का इतिहास इसका गवाह है, जब भी हमें जाति, क्षेत्र या भाषा के नाम पर बांटा गया है, हमें बेरहमी से काटा भी गया है। हम यह दोहराते हैं, जाति के नाम पर मत बांटो। जो लोग हमें बांट रहे हैं, वे देश के साथ गद्दारी कर रहे हैं। उनके लिए देश उनके एजेंडे का हिस्सा नहीं है...वे वो सब कुछ करेंगे जो भारत के खिलाफ है...यह बांटने का समय नहीं है। यह पीएम मोदी की मानसिकता के अनुसार काम करने का समय है।

जल्द ही झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके लिए सीएम योगी झारखंड के कोडरमा में बीजेपी प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और आरजेडी का जो इंडी गठबंधन है...इन्हें मौका नहीं देना है। चुनाव में इनकी छुट्टी कर दो, बाकी काम तो भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार आने के बाद स्वयं कर देगी।'

सीएम योगी ने यह भी कहा कि, 'बंटिये मत...अपनी ताकत का अहसास कराएंगे तो यह जो पत्थरबाज हैं, आपके लिए झाड़ू लगाकर रास्ता साफ करते हुए दिखाई देंगे। जनता को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, कांग्रेस हो, झारखण्ड मुक्ति मोर्चा या आरजेडी... इन्होंने गरीबों के पेट पर लात मारने का काम किया, किसानों को आत्महत्या और नौजवानों को पलायन के लिए मजबूर किया।'

डेमोग्राफी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, 'जिस प्रकार की घुसपैठ ये लोग करा रहे हैं...रोहिंग्या जिस तरह से यहां आए हैं....अगर ये डेमोग्राफी चेंज हुई तो आज यह लोग यात्रा रोक रहे हैं, आने वाले समय में घरों के अंदर आपको घंटी और शंख भी नहीं बजाने देंगे। इसलिए एक रहिए नेक रहिए।'

Similar Posts