< Back
देश
भारत की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग, विदेशी मीडिया में बनी ब्रेकिंग, दुनियाभर में हो रही सराहना
देश

भारत की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग, विदेशी मीडिया में बनी ब्रेकिंग, दुनियाभर में हो रही सराहना

Naveen Savita
|
23 Aug 2023 6:51 PM IST

भारत की सफलता की दुनियाभर में चर्चा

नईदिल्ली /वेब डेस्क। भारत ने आज चन्द्रमा के दक्षिणी सतह पर सफल कराकर इतिहास रचा है। चाँद पर सफल लैंडिंग करने वाले चुनिंदा 4 देशों में शामिल हो गया है। सबसे ख़ास बात ये है की अभी तक चाँद के दक्षिणी सतह पर किसी ने लैंड नहीं किया जबकि ISRO के वैज्ञानिकों के प्रयास से भारत ने यह सफलता प्राप्त की। इस सफलता पर विदेशी मीडिया ने तारीफ की है। सभी प्रमुख संस्थानों ने अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया पर इसरो द्वारा जारी फीड के माध्यम से लाइव टेलीकास्ट किया।

न्यूयॉर्क टाइम्स - चंद्रमा की दक्षिणी सतह पर पहुंचने वाला पहला देश भारत


न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा की - रूस की चन्द्रमा पर लैंडिंग विफल होने के कुछ दिनों बाद चंद्रमा की दक्षिणी सतह पर पहुंचने वाला पहला देश भारत है। भारत का चंद्रयान -3 मिशन चंद्रमा के उस क्षेत्र की खोज शुरू करने के लिए तैयार है।

CNN - भारत चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारने वाला चौथा देश बन गया है


वाशिंगटन पोस्ट - बिना किसी अंतरिक्ष यात्री के भारत ने चंद्रमा की सतह पर यान उतारा


वाशिंगटन पोस्ट ने लिखा है की - चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग अंतरिक्ष में बढ़ती महत्वाकांक्षाओं वाले देश के लिए एक जीत है और 1 अरब से अधिक लोगों के देश में इसका जश्न मनाया जा रहा है। प्रधानमत्री मोदी ने देश की अंतरिक्ष एजेंसी इसरो को वैश्विक मंच पर उसके कद को मजबूत करने की कोशिश की है। भारत द्वारा अंतरिक्ष कार्यक्रम का उपयोग देश की अर्थव्यवस्था और बढ़ते तकनीकी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।

पाकिस्तानी मीडिया डॉन - भारत का चंद्रयान-3 अंतरिक्ष यान चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा


डॉन ने आगे लिखा है की भारत बुधवार को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास यान उतारने वाला पहला देश बन गया, जो दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश और उसके महत्वाकांक्षी कम कीमत वाले अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए ये एक ऐतिहासिक जीत है। पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने भी भारत की इस सफलता पर शुभकामनाएं दी हैं।



(ये समाचार लगातार अपडेट हो रहा है)

Similar Posts