< Back
देश
श्रीराम मंदिर में सोने के दरवाजे लगना शुरू हुए, सामने आई पहली तस्वीर, जानिए खासियत
देश

श्रीराम मंदिर में सोने के दरवाजे लगना शुरू हुए, सामने आई पहली तस्वीर, जानिए खासियत

स्वदेश डेस्क
|
9 Jan 2024 6:06 PM IST

अयोध्या। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों पर है।आगामी 22 जनवरी को इसका उद्घाटन होना है। इससे पहले सोने के दरवाजे लगाए जाने का काम शुरू हो गया है। राम मंदिर के सोने के दरवाजे की पहली तस्वीर सामने आई है। यह दरवाजा करीब 8 फीट ऊंचा और 12 फीट चौड़ा है। आने वाले 3 दिनों में 13 और दरवाजे लगाए जाएंगे।

श्री राम मंदिर में कुल 46 दरवाजे लगेंगे। जिनमे से 42 पर 100Kg सोने की परत चढ़ाई जाएगी। सीढ़ियों के पास 4 दरवाजे लगेंगे। इन पर सोने की परत नहीं होगी। इन दरवाजों को महाराष्ट्र की सागौन की लकड़ी से बनाया गया है। इन पर हैदराबाद के कारीगरों ने नक्काशी का काम किया है।दरवाजों पर विष्णु कमल , वैभव प्रतीक गज अर्थात हाथी , प्रणाम स्वागत मुद्रा में देवी चित्र अंकित हैं। श्री राम मंदिर के दरवाजे सागौन के प्राचीन वृक्षों से निर्मित हैं। पहला दरवाजा सोमवार को 3.22 मिनट पर लगा था। सारे दरवाजे इसी सप्ताह के अंत तक लगा जाएंगे।

Similar Posts