< Back
देश
HMPV Case

HMPV Case 

देश

HMPV Case In India: कोरोना जैसे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के भारत में 5 केस

Gurjeet Kaur
|
7 Jan 2025 8:37 AM IST

HMPV Case In India : नई दिल्ली। कोरोना जैसे वायरस ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के भारत में पांच केस पता चले हैं। केस की बढ़ती संख्या को देख लोग चिंता में हैं। बीते दिनों कर्नाटक में दो और गुजरात में एक केस का पता चला था। अब जानकारी सामने आई है कि, तमिलनाडु में भी दो बच्चे HMPV पॉजिटिव पाए गए हैं।

ये बच्चे एचएमपीवी वायरस की चपेट में कैसे आए इस बात की पड़ताल की जाए रही है। भारत के राज्य एचएमपीवी वायरस के बढ़ते केस के चलते चिंता में हैं। दिल्ली सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है जबकि उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री ने मंगलवार को बैठक बुलाई है।

HMPV वायरस के लक्षण:

HMPV वायरस (Human Metapneumovirus) के लक्षण सामान्य सर्दी और फ्लू से मिलते-जुलते होते हैं। इसके सामान्य लक्षणों में खांसी, गले में घरघराहट, नाक बहना, गले में खराश और कभी-कभी बुखार भी शामिल हो सकता है। हालांकि, यह वायरस विशेष रूप से छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरनाक हो सकता है, और इनकी इम्यूनिटी कमजोर होने पर यह गंभीर संक्रमण का कारण बन सकता है।

इसके लक्षणों में सांस लेने में परेशानी, फ्लू जैसी बीमारी, और गले की समस्या शामिल हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह वायरस कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों के लिए और भी खतरनाक हो सकता है, और अगर इसका समय पर इलाज नहीं किया जाए तो यह गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। बता दें कि, इस वायरस की वैक्सीन अब तक डेवलप नहीं की गई है।

Similar Posts