< Back
देश
बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोगों की मौत, घायल अस्पताल में भर्ती
देश

Gondia Accident: बस अनियंत्रित होकर पलटी, 12 लोगों की मौत, घायल अस्पताल में भर्ती

Gurjeet Kaur
|
29 Nov 2024 3:04 PM IST

Gondia Accident : गोंदिया, महाराष्ट्र। गोंदिया जिले के बिंद्रावना टोला गांव के पास एक राज्य परिवहन बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे दुर्घटना हो गई। अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 30 लोग घायल हैं और घायलों को गोंदिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा दोपहर 12.30 बजे हुआ है। बस उस समय आउट ऑफ कंट्रोल हो गई थी जब चालक ने बाइक सवार को बचाने की कोशिश की जो उसके रास्ते में आ गया था। बस आउट ऑफ कंट्रोल होकर सड़क किनारे की रेलिंग से टकरा गई और फिर पलट गई। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। जिला अस्पताल में घायलों का इलाज किया जा रहा है। इस घटना पर संज्ञान लेते हुए महाराष्ट्र के कार्यवाहक सीएम एकनाथ शिंदे ने मुआवजे का ऐलान किया है। मृतकों को सरकार की ओर से 10 - 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा। गोंदिया कलेक्टर को गंभीर रूप से घायल लोगों को नागपुर रेफर करने के लिए कहा गया है।

Similar Posts