< Back
देश
पिता एमएलसी, पत्नी बैंकर, ऐसा है देवेंद्र फडणवीस का परिवार
देश

Devendra Fadnavis का पारिवारिक इतिहास: पिता एमएलसी, पत्नी बैंकर, ऐसा है देवेंद्र फडणवीस का परिवार

Rashmi Dubey
|
4 Dec 2024 10:30 PM IST

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पिछले 11 दिनों से लोगों के मन में कई सवाल थे, लेकिन सभी को अपने सवालों के जवाब मिल गए हैं। आपको बता दें कि बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार को विधायक दल की बैठक में उन्हें नेता चुना गया है। देवेंद्र फडणवीस तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। आगे पढ़ें देवेंद्र फडणवीस और उनके परिवार के बारे में...!

देवेंद्र फडणवीस का जीवन?

देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र बीजेपी के सबसे बड़े नेता हैं। वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और राज्य इकाई के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साल 1999 में वह विधायक के तौर पर महाराष्ट्र विधानसभा में पहुंचे। इतना ही नहीं फडणवीस 1999 और 2004 में नागपुर पश्चिम सीट से चुनाव भी जीत चुके हैं। परिसीमन के बाद जब नागपुर दक्षिण-पश्चिम विधानसभा सीट बनी तो फडणवीस ने यहां से चुनाव लड़ा और विधायक बने।

2009 के बाद 2014 में भी देवेंद्र फडणवीस इसी सीट से बीजेपी के उम्मीदवार बने और जीत हासिल की। इस जीत के बाद देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री बने। बता दें कि 2019 के महाराष्ट्र चुनाव में भी देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से किस्मत आजमाई थी। जहां उन्होंने कांग्रेस के डॉ.आशीष देशमुख को 49,344 वोटों से हराया था। इस बार देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस के प्रफुल्ल विनोद गुडाधे (पाटिल) को हराया और लगातार छठी बार विधायक बने।

पिता थे राजनीतिक मार्ग दर्शक

आपातकाल के दौरान जब देशभर में विपक्षी नेताओं को जेल में डाला गया था, तब देवेंद्र के पिता गंगाधरराव भी उनमें से एक थे। गंगाधरराव को एक विरोध रैली के दौरान गिरफ्तार किया गया था और उन्हें लंबे समय तक जेल में रखा गया था। उनकी मां सरिता फडणवीस विदर्भ हाउसिंग क्रेडिट सोसाइटी की निदेशक रही हैं, जो अमरावती के प्रतिष्ठित कालोटी परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

बैंकर से की शादी

2005 में देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में अमृता रानाडे से शादी की। अमृता बैंकर होने के साथ-साथ गायिका भी हैं। उनकी एक बेटी दिविजा फडणवीस है। दिविजा फडणवीस 15 साल की हैं।

Similar Posts