< Back
देश
भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री कैबिनेट संग करेंगे श्री रामलला के दर्शन, देखें शेड्यूल कब-कौन जाएगा ?
देश

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री कैबिनेट संग करेंगे श्री रामलला के दर्शन, देखें शेड्यूल कब-कौन जाएगा ?

स्वदेश डेस्क
|
24 Jan 2024 6:00 PM IST

मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 4 मार्च को कैबिनेट संग जाएंगे अयोध्या

अयोध्या। अयोध्या में भव्य राम मंदिर में श्री रामलला विराजमान हो गए है। 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें देश भर से साधु -संत कारसेवक और खेल, फिल्म की हस्तियां शामिल हुई। इसी के साथ राम मंदिर को आम भक्तों के लिए खोल दिया गया है। अब भाजपा ने सभी भाजपा शासित राज्यों की कैबिनेट के दर्शन की योजना बनाई है। इसके लिए पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

इस शेड्यूल के अनुसार, राज्यों के मुख्यमंत्री अलग-अलग तरीखों में अपनी कैबिनेट के साथ दर्शन करने पहुंचेंगे। श्री रामलला दर्शन कार्यक्रम की शुरुआत 31 जनवरी से होगी। पहले दिन 31 जनवरी को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा अपने मंत्रियों के साथ अयोध्या पहुंचकर श्री रामलला के दर्शन करेंगे। इसके अगले दिन 1 फरवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने मंत्रियों के साथ श्री रामलला के दर्शन करेंगे।

4 मार्च को मप्र कैबनेट जाएगी अयोध्या -

इसी कड़ी में 2 फरवरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिन धामी मंत्रियों संग श्री रामलला के दर्शन करेंगे। 5 फरवरी को महाराष्ट्र कैबिनेट रामलला के दर्शन करेगी। 9 फरवरी को हरियाणा मंत्रिमंडल रामलला के दर्शन करेगा। 15 फरवरी को गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कैबिनेट के साथ दर्शन करेंगे। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा 22 फरवरी को अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे। 24 फरवरी को गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन पटेल अपने मंत्रियों संग अयोध्या आएंगे। 4 मार्च को मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंत्रियों के साथ दर्शन करेंगे।

Similar Posts