< Back
देश
BJP Manifesto : भाजपा कल अंबेडकर जयंती पर जारी कर सकती है संकल्प पत्र, जानिए क्या होगा ?
देश

BJP Manifesto : भाजपा कल अंबेडकर जयंती पर जारी कर सकती है 'संकल्प पत्र', जानिए क्या होगा ?

स्वदेश डेस्क
|
13 April 2024 4:52 PM IST

डॉ. आम्बेडकर की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र यानी घोषणा पत्र जारी हो सकता है

नईदिल्ली। कल यानि रविवार को डॉ. आम्बेडकर की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र यानी घोषणा पत्र जारी हो सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली समिति ने संकल्प पत्र का अंतिम प्रारूप तैयार कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शनिवार) उस को अंतिम रूप दे सकते हैं। रविवार को पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में यह संकल्प पत्र जारी किया जा सकता है।

संकल्प पत्र की थीम मोदी की गारंटी -

भाजपा नेताओं के अनुसार, भाजपा के संकल्प पत्र में युवाओं, महिलाओं, किसान, गरीब और विकास से जुड़े मुद्दों को लेकर बड़ा ऐलान हो सकता है। बताया जा रहा है कि इस बार घोषणा पत्र की थीम मोदी की गारंटी: विकसित भारत 2047’ होगी।

भाजपा जो कहती है वो करती है -

उल्लेखनीय है कि पहले भारतीय जनता पार्टी घोषणा पत्र जारी करती थी, जिसे वह अब संकल्प पत्र के नाम से जारी करती है। पार्टी नेताओं का कहना है धारा 370 और राम मंदिर निर्माण जैसे राष्ट्रीय संकल्प को पूरा कर भारतीय जनता पार्टी ने यह सिद्ध कर दिया है कि वह जो कहती है वह करती है। इसीलिए हम केवल घोषणाएं नहीं करते, बल्कि जो संकल्प करते हैं उसे पूरा भी करते हैं। अब यह संकल्प मोदी की गारंटी बन चुके हैं और लोगों को मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है। इसी लिहाज से हमारा जो संकल्प पत्र होगा, वह देश-समाज और उसके प्रत्येक वर्ग की आशाओं और आकांक्षाओं को समेटने वाला, देश की रक्षा और सुरक्षा के साथ ही उसकी तेजी से विकास का एक रोडमैप होगा। वस्तुतः हम पिछले दस वर्षों के कार्यों के आधार पर दावा कर सकते हैं कि हम सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, इसीलिए लोग मोदी को चुनते हैं।

Similar Posts