< Back
देश
ब्रिटिश अखबार का बड़ा दावा- 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा की वापसी तय, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मिलेगी बड़ी जीत
देश

ब्रिटिश अखबार का बड़ा दावा- 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा की वापसी तय, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मिलेगी बड़ी जीत

स्वदेश डेस्क
|
1 Jan 2024 1:46 PM IST

नईदिल्ली। देश में होने वाले लोकसभा चुनाव में भले अभी समय हो लेकिन सभी राजनीतिक दलों ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है। भारत के आम चुनावों की चर्चा देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होने लगी है। इसी कड़ी में एक ब्रिटिश अखबार ने द गार्जियन ने लोकसभा चुनाव को लेकर एक लेख छापा है, जिसे पढ़ विपक्षी इंडिया गठबंधन के नेताओं की निराशा बढ़ सकती है।

दरअसल, ब्रिटिश अखबार द गार्जियन में छपे इस लेख में दावा किया गया है कि '2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनना तय है और इसे कोई नहीं रोक सकता।' ब्रिटिश अखबार में ये लेख हन्नाह एलिस पीटरसन ने लिखा है। पीटरसन लिखती हैं कि 'तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में मिली जीत से मिले आत्मविश्वास, पीएम मोदी की लोकप्रियता और राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के चलते भाजपा का लगातार तीसरी बार सत्ता में आना तय है और इसे रोकना लगभग असंभव है। तीन राज्यों में मिली जीत के बाद खुद प्रधानमंत्री मोदी भी 2024 में जीत की भविष्यवाणी करने से खुद को नहीं रोक पाए।'

लेख में आगे लिखा गया है कि "भाजपा के हिंदू राष्ट्रवादी एजेंडे के साथ-साथ एक राजनीतिक ताकतवर व्यक्ति के रूप में प्रधानमंत्री की लोकप्रियता देश के बड़े हिंदू बहुसंख्यकों को आकर्षित करती रहती है।" इस लेख में विपक्षी गठबंधन आई.एन.डी.आई. गठबंधन का भी जिक्र है। लेख में लिखा गया कि विपक्षी दल अभी भी महत्वपूर्ण मुद्दों पर एकजुट नहीं हुआ है। साथ हीलिखा गया है कि भाजपा क्षेत्रीय और केंद्रीय स्तर पर लगातार मजबूत हो रही है। जिसे देखते हुए 2024 में भाजपा की वापसी तय है।

Similar Posts