< Back
देश
HMPV Case

HMPV Case 

देश

HMPV Case In India: कर्नाटक के बाद गुजरात में मिला HMPV वायरस केस, अब तक देश में तीन मामले

Gurjeet Kaur
|
6 Jan 2025 2:13 PM IST

HMPV Virus In India : गुजरात के मोडासा के पास एक गांव में 2 महीने के बच्चे के HMPV पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। सर्दी और बुखार के लक्षण दिखने पर उसे अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आज सुबह ही कर्नाटक में HMPV के दो मामले सामने आए थे।

चीन से निकले एक और वायरस ने दुनिया भर को चिंता में दाल दिया है। भारत में इस वायरस के दो केस पता चले थे। गुजरात के मामले के बाद अब तक तीन मामले सामने आ गए हैं। कर्नाटक में HMPV वायरस से आठ और तीन माह के दो बच्चे संक्रमित पाए गए थे। वहीं गुजरात में दो महीने का बच्चा HMPV से संक्रमित पाया गया।

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि, 'भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कर्नाटक में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (HMPV) के दो मामलों का पता लगाया है। दोनों मामलों की पहचान कई श्वसन वायरल रोगजनकों के लिए नियमित निगरानी के माध्यम से की गई थी, जो देश भर में श्वसन संबंधी बीमारियों की निगरानी के लिए ICMR के चल रहे प्रयासों का हिस्सा है।'

HMPV वायरस के लक्षण:

HMPV वायरस (Human Metapneumovirus) के लक्षण सामान्य सर्दी और फ्लू से मिलते-जुलते होते हैं। इसके सामान्य लक्षणों में खांसी, गले में घरघराहट, नाक बहना, गले में खराश और कभी-कभी बुखार भी शामिल हो सकता है। हालांकि, यह वायरस विशेष रूप से छोटे बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरनाक हो सकता है, और इनकी इम्यूनिटी कमजोर होने पर यह गंभीर संक्रमण का कारण बन सकता है।

इसके लक्षणों में सांस लेने में परेशानी, फ्लू जैसी बीमारी, और गले की समस्या शामिल हो सकती है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह वायरस कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों के लिए और भी खतरनाक हो सकता है, और अगर इसका समय पर इलाज नहीं किया जाए तो यह गंभीर समस्या पैदा कर सकता है।

Similar Posts