< Back
देश
नेपाल भूस्खलन में फंसे मध्यप्रदेश के 23 यात्री, सीएम ने कहा - वापस लाने की व्यवस्था करेंगे
देश

Nepal Landslide: नेपाल भूस्खलन में फंसे मध्यप्रदेश के 23 यात्री, सीएम ने कहा - वापस लाने की व्यवस्था करेंगे

Swadesh Writer
|
1 Oct 2024 8:15 PM IST

Nepal Landslide: नेपाल भूस्खलन में मध्य प्रदेश के कुछ यात्री फंसे हुए हैं l

Nepal Landslide: नेपाल में हुए भूस्खलन में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से गए कुल 23 यात्रियों के फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुई है। मध्यप्रदेश सरकार ने भारत सरकार की सहायता से काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास से संपर्क कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल कर इनके गंतव्य स्थानों पर भेजने की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

सीएम ने लोगों को किया आश्वस्त

सीएम मोहन यादव ने भूस्खलन में फंसे लोगों को लेकर कहा कि मैं आश्वस्त करता हूँ कि आप चिंतित न हों, आपको सकुशल गृह नगर तक पहुँचाने की समुचित व्यवस्था की जा रही है।

पशुपति दर्शन करने गए थे यात्री

नेपाल में इन्हें दिनों भारी बारिश और बाढ़ जैसे हालात बने हुए है l और ये घटना भी तभी घटी जब सभी लोग काठमांडू पशुपतिनाथ दर्शन को गए गए थे। उनके वहां फंसे होने की सूचना मिल रही है। बारिश के चलते बाढ़ और भू स्खलन से पशुपतिनाथ मार्ग की सड़क बह गई है। इसकी वजह से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है l इस घटना में मध्य प्रदेश के 23 लोगों के फंसे होने की खबर आई है l बाकी जो भी लोग फंसे है उन्होंने भारत सरकार से मदद की गुहार लगाई है l आपको बता दें कि भूस्खलन के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है जिसमें वहां फंसे लोगों के परिवार वाले उनसे बात सकें l

Similar Posts