< Back
देश
Rajasthan Heat Wave Death:राजस्थान में गर्मी से मचा हाहाकार, अबतक 12 लोगों की हुई मौत, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी
bhopal
देश

Rajasthan Heat Wave Death:राजस्थान में गर्मी से मचा हाहाकार, अबतक 12 लोगों की हुई मौत, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

Anurag Dubey
|
24 May 2024 1:58 PM IST

जानकारी के मुताबिक, बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक जवान की युद्धाभ्यास के दौरान हीट स्ट्रोक से मौत हो गई मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई शहरों में तपामान 49 से 50 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

Rajasthan Heat Wave Death: जयपुर। राजस्थान में इस वक्त भीषण गर्मी का माहौल है। लोगों पर गर्मी यहां तांडव कर रही है। इसी गर्मी के कारण अब तक 12 लोग काल के गाल में समा गए हैं। आकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक मौत जालौर में हुई है, जहां 5 लोगों ने दम तोड़ दिया है। मौसम विभाग ने तीन दिन भीषण गर्मी को लेकर राज्य में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, बीकानेर में महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में एक जवान की युद्धाभ्यास के दौरान हीट स्ट्रोक से मौत हो गई मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई शहरों में तपामान 49 से 50 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है, अगर बात की जाए शहरों के तापमान की तो बीते चौबीस घंटे के अंदर बाड़मेर में 48.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। वही आठ शहरों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।

हालांकि राजस्थान समेत पूरे भारत में इस वक्त भीषण गर्मी का माहौल है। अभी किसी और जगह या फिर राज्य से किसी की भी मौत की खबर नहीं आई है। राजस्थान ऐसा पहला राज्य है जहां पर एक साथ बारह लोगों के मरने की खबर सामने आई है। इसके अलावा कोटा, भरतपुर, जयपुर और अजमेर संभागों के कुछ हिस्सों में आगामी 48 घंटे में कोई खास बदलाव नहीं होने वाला है। इसके बाद 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। राज्य में चल रहे हीट वेव का दौर अगले 4 से 5 दिनों तक जारी रह सकता है। वहीं राजस्थान के कुछ भागों में तेज सतही हवाएं 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

Similar Posts