< Back
देश
1 हफ्ते में 1 लाख भक्तों ने की अमरनाथ बाबा के दर्शन, जम्मू- कश्मीर के राज्यपाल ने आंकड़ें खुद किये शेयर
देश

Amarnath Yatra 2025: 1 हफ्ते में 1 लाख भक्तों ने की अमरनाथ बाबा के दर्शन, जम्मू- कश्मीर के राज्यपाल ने आंकड़ें खुद किये शेयर

Swadesh Editor
|
8 July 2025 9:15 PM IST

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ दर्शन को लेकर भक्तों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Amarnath Yatra 2025: अमरनाथ यात्रा शुरू होने के एक हफ्ते के बाद ही एक लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर लिए। एक हफ्ते के अंदर एक लाख श्रद्धालुओं के दर्शन ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 3 जुलाई से हुई थी। और यह ताजा आंकड़ें आज यानी 8 जुलाई को आएं हैं।

अमरनाथ यात्रा को लेकर भक्तों में काफी ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। एक हफ्ते में एक लाख के आंकड़ें ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस तीर्थ यात्रा को लेकर भक्त काफी ख़ुश दिखाई दे रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा के कार्यालय की तरफ से दी गई है।

पोस्ट में क्या कहा गया

मनोज सिन्हा के कार्यालय की तरफ से हुए पोस्ट में कहा गया कि आस्था की यात्रा, पवित्र श्री अमरनाथ जी यात्रा ने तीर्थयात्रा के पहले छह दिनों में ही 1 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों को पार कर लिया है। आध्यात्मिक उत्सव और यात्रा पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर सुचारू रूप से जारी है और आने वाले दिनों में और अधिक श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किये गए हैं। यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो इस बात का बेहद ख्याल रखा गया है। जगह- जगह पर सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सुरक्षा को काफी ज्यादा बड़ा दी गई है। बता दें कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर पहले जत्थे को रवाना किया था।


Similar Posts