< Back
मध्यप्रदेश
रिटायर्ड फौजी ने पत्नी को गोली मार कर खुद को मारी गोली, 5 साल पहले लिया था रिटायरमेंट
मध्यप्रदेश

मुरैना: रिटायर्ड फौजी ने पत्नी को गोली मार कर खुद को मारी गोली, 5 साल पहले लिया था रिटायरमेंट

Deeksha Mehra
|
10 Dec 2024 12:00 PM IST

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक रिटायर्ड फौजी ने पहले पत्नी को गोली मारी फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, सेना से जवान ने 5 साल पहले रिटायरमेंट लिया था। मौके पर नगर पुलिस अधीक्षक सहित भारी पुलिस बल मौजूद है।

पुलिस ने बताया कि, दोनों बच्चों ने भाग कर अपनी जान बचाई है। पूर्व सैनिक ने हत्या और आत्महत्या करने के लिए अपनी लाइसेंसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया है। गोली मारकर हत्या करने के कारण अभी अज्ञात है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। यह पूरा मामला सिविल लाइन थाना इलाके के विक्रम नगर का है।

पुलिस के मुताबिक, देवेंद्र विक्रम नगर में अपनी पत्नी माधुरी (43), दो बेटों- सौरभ (15) और गौरव (17) के साथ रहते थे। देवेंद्र ने मंगलवार तड़के लगभग 4- 5 बजे देवेंद्र की किसी बात को लेकर पत्नी से हाथापाई हुई। इसके बाद उन्होंने लाइसेंसी पिस्टल से पत्नी को गोली मार दी।

पिता को धक्का देकर भागे बच्चे

सीएसपी विजय भदौरिया ने कहा, 'प्रारंभिक जांच में पता चला है कि देवेंद्र, माधुरी और दोनों बच्चों के साथ कमरे में सोए थे। सुबह उन्होंने पिस्टल की नोंक पर बेटों को जगाया। बच्चों ने मां को देखा और पिता को धक्का देकर वहां से भाग गए।

इसके बाद एक और गोली चलने की आवाज आई। बच्चे वापस आए तो पिता को जमीन पर पड़े थे। बच्चों ने बताया कि पिता नींद की गोलियों का उपयोग करते थे। गोलियों की जांच भी कराई जा रही है।

मुरैना में दो मंजिला मकान और दो प्लॉट

बेटे सौरभ ने बताया कि देवेंद्र सिंह भारतीय सेना से 5 साल पहले रिटायर हुए थे। घर-परिवार संपन्न था। मुरैना के विक्रम नगर में उनका दो मंजिला मकान और दो प्लॉट हैं। वे फिलहाल धौलपुर में वेयर हाउस पर सुरक्षा गार्ड की नौकरी करते थे।

Similar Posts