< Back
मध्यप्रदेश
Court Decision

Court Decision

मध्यप्रदेश

Indore News: सास ने बहू की वर्जिनिटी पर उठाए सवाल, एक साल से पति नहीं देखा पत्नी और बेटी का मुंह

Deeksha Mehra
|
20 Jan 2025 3:09 PM IST

Indore News : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में जिला कोर्ट ने बहु की वर्जिनिटी टेस्ट करवाने वाले खिलाफ घरेलू हिंसा का केस दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी के अनुसार, इंदौर में एक विवाहित महिला ने अपने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद से ही सास ने उसकी वर्जिनिटी पर सवाल उठाए थे, क्योकि शादी की पहली रात के बाद सफेद चादर पर खून नहीं गिरा था।

पीड़ित महिला ने बताया कि, उसे ससुराल वालों द्वारा लगातार ताने दिए जाते थे। पीडि़ता ने शादी के बाद मृत बच्ची को जन्म दिया तो उसका डीएनए टेस्ट कराने की बात भी कही गई। इसके बाद फिर महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया तो उसे मायके भेज दिया और लेकर ही नहीं आए तो पीडि़ता ने इंदौर जिला कोर्ट की शरण ली।

ये है पूरा मामला

पीडि़ता ने बताया कि, उसकी शादी पांच साल पहले भोपाल में हुई थी। उसका मायका इंदौर में है। शादी की दूसरे दिन ही पीडि़ता की वर्जिनिटी पर सास ने सवाल उठाए। बार-बार ताने मारे जाते थे और उसके साथ मारपीट भी की गई। स्ट्रेस की वजह से एक बार विवाहिता का गर्भपात हो गया। दूसरी बात मृत बच्ची को जन्म दिया तो ससुराल पक्ष के लोगों ने बच्ची का डीएनए टेस्ट कराने का दबाव बनाया।

महिला ने आरोप लगाया कि तीसरी बार उसने बच्ची को जन्म दिया तो उसे घर से निकाल दिया, क्योकि सास और पति लड़का चाहते थे। एक दिन सास ने विवाहिता को देवर के साथ इंदौर भेज दिया। इसके बाद एक साल हो गया लेकिन मुझे और बच्ची को पति लेने नहीं आया।



Similar Posts