< Back
Lead Story
IAS अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने रक्षा सचिव का पदभार संभाला

IAS अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने रक्षा सचिव का पदभार संभाला

Lead Story

IAS Rajesh Kumar Singh: IAS अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने रक्षा सचिव का पदभार संभाला

Deeksha Mehra
|
1 Nov 2024 2:48 PM IST

नई दिल्ली। राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार 1 नवम्बर को आधिकारिक तौर पर नई दिल्ली में रक्षा सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है। केरल कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने इससे पहले 20 अगस्त 2024 से विशेष कार्य अधिकारी (रक्षा सचिव-पदनाम) के रूप में कार्य किया था। बता दें राजेश कुमार सिंह बिहार के रहने वाले हैं।

पदभार ग्रहण करने से पहले युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि की अर्पित

कार्यालय में अपने पहले दिन अफसर राजेश कुमार सिंह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करके देश के वीरों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने भारतीय सैनिकों द्वारा किए गए बलिदानों के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा, राष्ट्र हमेशा हमारे बहादुर सैनिकों का ऋणी रहेगा जो मातृभूमि की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देते हैं। उनकी असाधारण बहादुरी और बलिदान भारत को एक सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र बनाने के लिए हमारे लिए शक्ति और प्रेरणा का स्रोत है।

कई महत्त्वपूर्ण पदों पर कर चुके काम

नई नियुक्ति से पहले राजेश कुमार सिंह अप्रैल 2023 से अगस्त 2024 तक वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग के सचिव थे। उन्होंने कई महत्वपूर्ण पदों पर भी काम किया है, जिसमें पशुपालन और डेयरी विभाग के सचिव और शहरी विकास मंत्रालय में निर्माण और शहरी परिवहन के निदेशक शामिल हैं।

केंद्र सरकार के स्तर पर काम के अलावा राजेश सिंह ने केरल सरकार के लिए शहरी विकास सचिव और वित्त सचिव के रूप में काम किया है। बता दें कि, वे गिरिधर अरमाने का स्थान लेंगे, गिरिधर अरमान आंध्र प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी के रूप में एक विशिष्ट कैरियर के बाद 31 अक्टूबर 2024 को सेवानिवृत्त हुए थे।

Similar Posts