< Back
छत्तीसगढ़
IAS Mukesh Kumar Bansal Appointed as Secretary to CM Sai

IAS Mukesh Kumar Bansal Appointed as Secretary to CM Sai

छत्तीसगढ़

CG BREAKING: मुख्यमंत्री साय के सचिव बने IAS मुकेश कुमार बंसल, IAS अमित कटारिया को मिली नई जिम्मेदारी

Deeksha Mehra
|
22 Dec 2024 12:53 PM IST

IAS Mukesh Kumar Bansal Appointed as Secretary to CM Sai : रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सचिव का जिम्मा आईएएस मुकेश कुमार बंसल (Mukesh Kumar Bansal) को सौंपा गया है। वहीं IAS अमित कटारिया (IAS Amit Kataria) को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी मिली है। सामान्य प्रशासन विभाग ने रविवार को मंत्रालय से आदेश जारी किया है।

सेंट्रल डेप्यूटेशन से छत्तीसगढ़ लौटे आईएएस अमित कटारिया को लोक स्वास्थ्य व परिवार कल्याण और चिकित्सा शिक्षा विभाग में सचिव बनाया गया है। वहीं 2005 बैच के आईएएस मुकेश बंसल को सीएम सचिवालय में सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

बता दें कि, वर्तमान में 1994 बैच के IAS मनोज कुमार पिंगुआ के पास स्वास्थ्य विभाग का प्रभार था। पिंगुआ अपर मुख्य सचिव भी हैं। 2017 से वो केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। हालांकि 7 सालों के बाद आईएएस अमित कटारिया सेंट्रल डेप्यूटेशन से छत्तीसगढ़ वापस लौट गए हैं।

इस वाकये के बाद हुए चर्चित

दरअसल, पीएम मोदी साल 2015 के मई माह में बस्तर दौरे पर आये थे। तब छत्तीसगढ़ के मुखिया डॉ. रमन सिंह थे और बस्तर के कलेक्टर अमित कटारिया थे। इस दौरान दोनों ने एयरपोर्ट पर PM का स्वागत किया गया। कलेक्टर ने उस वक्त नीली शर्ट और एक खास ब्रांड का महंगा काला चश्मा पहना था।

यहां से पीएम दंतेवाड़ा गए। वहां कलेक्टर देवसेनापति ने उनकी अगवानी की, तब वे भी ऐसी ही शर्ट और चश्मे में थे। ऐसे पहनावे को राज्य शासन ने सर्विस रूल्स और प्रोटोकॉल के खिलाफ माना। सामान्य प्रशासन विभाग ने दोनों कलेक्टरों को नोटिस जारी करते हुए चेतावनी भी दी कि भविष्य में ऐसा नहीं होना चाहिए।

तब CM रहे डॉ रमन सिंह ने कहा था- प्रधानमंत्री के दौरों में अफसरों को निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। नए कलेक्टर हैं, इसलिए समझाना जरूरी था। कटारिया का चश्मा लगाकर PM से मिलना, PM के बस्तर दौरे से बड़ा राष्ट्रीय समाचार बन चुका था।

Similar Posts