< Back
छत्तीसगढ़
CG Home Minister Vijay Sharma

  CG Home Minister Vijay Sharma    

छत्तीसगढ़

CG Police Recruitment Exam: पुलिस भर्ती प्रक्रिया रद्द करने के बाद गृह मंत्री का बड़ा बयान, बोले- सभी जगहों की परीक्षा की होगी जांच

Deeksha Mehra
|
27 Dec 2024 3:20 PM IST

Chhattisgarh Police Recruitment Investigation : रायपुर। राजनांदगांव भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने राजनांदगांव के अलावा अन्य जगहों पर हुई पुलिस भर्ती परीक्षा की जांच करने की बात कही है। इसके अलावा इस मामले में कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा है कि, कांग्रेस को अपनी भर्ती प्रक्रिया की ओर ध्यान देना चाहिए। पीएससी, शराब घोटाला मामले में अंदर हुए लोगों पर ध्यान देना चाहिए।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस भर्ती प्रक्रिया को लेकर बताया कि पूरे शुद्धिकरण के बाद एक-एक चयन अभ्यर्थी की क्षमता के आधार पर होगा। सभी जगहों पर इस बात को चेक किया जाएगा। कहीं कुछ पाया गया, तब वहां भी जांच होगी। भर्ती प्रक्रिया में जो गड़बड़ी हुई है, उसमें सुधार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ की साय सरकार ने पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की जानकारी सामने आने के बाद भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है। सीएम विष्णुदेव साय के निर्देश पर गृहमंत्री विजय सहरमा ने यह फैसला लिया है। बता दें कि पुलिस भर्ती में गड़बड़ी का एक आरोपी आरक्षक पहले ही आत्महत्या कर चुका है।

पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें


Similar Posts